ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के पास टी20 वर्ल्ड कप में बने रहने का आज आखिरी मौका

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in क्रिकेट, खास खबर
0
पाकिस्तान के पास टी20 वर्ल्ड कप में बने रहने का आज आखिरी मौका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का 22वां मैच पाकिस्तान और कनाडा (Pakistan vs Canada) के बीच खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत रात 8 बजे से होगी. यह पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप में खुद को बनाए रखने का आखिरी मौका होगा. अगर आज कनाडा के खिलाफ भी पाकिस्तान हार जाती है, तो उन्हें 2024 टी20 विश्व कप को ग्रुप स्टेज से ही अलविदा कहना पड़ जाएगा.

शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है पाकिस्तान 

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

बता दें कि बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है. टीम ने पहला मैच अमेरिका के खिलाफ गंवाया था, जहां उन्हें सुपर ओवर में शिकस्त मिली थी. इसके बाद बाबर सेना ने दूसरा मुकाबला भारत के खिलाफ गंवाया था. अब टीम को ग्रुप स्टेज का तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेलना है. अगर पाकिस्तान आज कनाडा के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में भी हार जाती है, तो फिर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी.

टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. सभी ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जगह बनाएंगी. ग्रुप-ए में मौजूद पाकिस्तान पर पहले से ही सुपर-8 में पहुंचने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में आज उन्हें सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए कनाडा के खिलाफ हर हाल में मुकाबला जीतना होगा. फिर इसके बाद पाकिस्तान ग्रुप स्टेज का चौथा यानी आखिरी मैच 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. हालांकि पाकिस्तान के लिए आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले की अहमियत तभी होगी, जब वह आज कनाडा के खिलाफ जीतेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि कनाडा के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

आयरलैंड को हराकर उलटफेर कर चुकी है कनाडा 

गौरतलब है कि इस विश्व कप में अब तक तीन उलटफेर देखने को मिल चुके हैं, जिसमें से एक कनाडा ने आयरलैंड को हराकर किया था. कनाडा ने टूर्नामेंट का दूसरा मैच आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेला था. इस मुकाबले में कनाडा को आयरिश टीम को 12 रनों से हराया था.

पाकिस्तान की बर्बादी का ज़िम्मेदार कौन, बाबर आज़म या PCB? शाहिद अफरीदी ने किया खुलासे का वादा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अब तक काल साबित हुआ है. टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबला खेलकर की थी, जिसमें उन्हें सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरा मैच टीम इंडिया के खिलाफ गंवा दिया. टीम की लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी सवाल खड़े कर रहे हैं, जिसमें शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भी शामिल हैं. अफरीदी ने पाकिस्तान टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि वह वर्ल्ड कप के बाद खुलकर बोलेंगे.

रअसल इन दिनों पाकिस्तान टीम में कप्तान बाबर आज़म और तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें तेज़ हैं.कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से बात भी नहीं कर रहे हैं. इन्हीं पर अफरीदी ने कहा कि वह वर्ल्ड कप के बाद वह उन लोगों का खुलासा करेंगे जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई है.

जियो न्यूज़ पर बात करते हुए अफरीदी से शाहीन के बारे में सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, “वह बहुत सारी चीज़ें जानता है और मैं भी, लेकिन हम खुलकर बात नहीं कर सकते हैं. मैं वर्ल्ड कप के बाद खुलकर बात करूंगा. हमारे ही लोगों ने खुद इस यूनिट को बर्बाद किया है.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं किसी चीज़ के बारे में बात करूंगा, तो लोग कहेंगे कि मैं अपने दामाद को सपोर्ट कर रहा हूं. हालांकि मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं. अगर मेरी बेटी, बेटा या फिर दमाद गलत हैं, तो मैं भी उन्हें गलत ही कहूंगा.”

कनाडा के खिलाफ अगला मैच खेलेगी पाकिस्तान 

गौरतलब है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज का अगला यानी तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ आज (11 जून, मंगलवार) खेलेगी. टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा. अगर बाबर सेना कनाडा के खिलाफ भी मैच हार जाती है, तो फिर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होने पड़ेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक, POK में रची गई साजिश !

रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक, POK में रची गई साजिश !

जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं……

जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend