ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी आज दे सकते हैं रायबरेली सीट रखने का संकेत, सियासी गलियारों में चर्चाओं में आया यह दौरा

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ रायबरेली आ रहे हैं। वे भूएमऊ में मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताएंगे। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इस तरह का प्रयोग पहली बार कर रही है। इसके सियासी निहितार्थ हैं। अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का दशकों से नाता है, लेकिन चुनाव परिणाम जारी होने के सप्ताहभर में आभार कार्यक्रम का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसे राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने के प्रबल संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि राहुल अपनी इस यात्रा में यह सीट रखने का संकेत दे सकते हैं। मालूम हो कि राहुल रायबरेली के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव जीते हैं।

6 सीटें जीती है कांग्रेस
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें छह सांसद चुने गए। कांग्रेस का वोटबैंक 6.36 फीसदी से बढ़कर 9.46 फीसदी पर पहुंच गया। प्रयागराज और सहारनपुर में करीब 40 साल बाद कांग्रेस का खाता खुला है। रायबरेली से राहुल गांधी को 66.17 फीसदी वोट मिले है, जबकि वर्ष 2019 में सोनिया गांधी को 55.80 फीसदी मत मिले थे। अमेठी से वर्ष 2019 में जहां राहुल गांधी को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं इस बार गांधी परिवार के सिपहसलार किशोरी लाल शर्मा 11.03 फीसदी वोटबैंक बढ़त के साथ 54.99 फीसदी वोटबैंक हासिल किया।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

अब कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं की सक्रियता इसी तरह से बनाए रखना चाहती है। यह आभार कार्यक्रम भी इसी रणनीति का हिस्सा है। माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहने का संदेश देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बनाएंगे। उन्हें भविष्य की सियासी तैयारी के लिए बुस्टर डोज देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के नेता एक दिन भी नहीं बैठेंगे। भविष्य की तैयारी शुरू हो गई है।

एकजुटता का देंगे संदेश
भुएमऊ गेस्ट हाउस में होने वाले आभार समारोह में राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी, रायबरेली के सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, अमेठी सांसद केएल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए वे एकजुटता का संदेश देंगे। साथ ही यह भी व्यक्त करेंगे कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर तत्पर रहेगी। इससे पहले अमेठी में पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में सांसद किशोरीलाल शर्मा पार्टी नेताओं का आभार जता चुके हैं। उन्होंने अमेठी और रायबरेली के लोगों से अपने रिश्तों की दुहाई दी और चुनाव जीताने के लिए आभार जताया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, तय होगा सभी 72 मंत्रियों का मंत्रालय

मोदी का नया कैबिनेट आने वाले दिनों में बैलेंस, समन्वय , निरन्तरता और ज़िम्मेदारी का मिसाल बनेगा........

छपरा में घर से कोर्ट जा रहे वकील पिता-पुत्र को अपराधियों ने गोली मार की हत्या

छपरा में घर से कोर्ट जा रहे वकील पिता-पुत्र को अपराधियों ने गोली मार की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend