ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक, POK में रची गई साजिश !

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक, POK में रची गई साजिश !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में लश्कर का हाथ होने का शक जताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक इस हमले की साजिश POK में रची गई. शिवखोड़ी से मंदिर से कटरा की ओर जा रही 53 सीट वाली बस पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए. आतंकवादियों के हमले की वजह से बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, बस के खाई में गिरने पर भी आतंकी लोगों पर गोलियां बरसात रहे. ये आतंकी हमला रविवार शाम रियासी के पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास हुआ.

हमले का पैटर्न भी लश्कर जैसा ही

इस आतंकी हमले में FT यानी फॉरेन टेररिस्ट के शामिल होने के जांच एजेंसियों को कुछ अहम सुराग मिले हैं. जिनके आधार पर इस हमले में पाकिस्तान आतंकी संगठन लश्कर के होने का शक है. जानकारी के मुताबिक इस हमले का पैटर्न भी लश्कर से मेल खाता है. जांच एजेंसी के मुताबिक, हमलावर अभी भी घाटी में छिपे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. ये भी शक है कि लश्कर ने अबु हमजा इस हमले की जिम्मेदारी सौंपी थी. जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक 3 मई को POK के खाइगल गांव में हमले की सजिश रची गई थी.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

ISI के इशारे पर जुटे थे सैकड़ों जिहादी

सोपोर में मारे गए 2 आतंकियों अब्दुल वहाब और सैफुल्ला को लेकर 300 से 400 जेहादी इकठ्ठा हुए थे. जलसे में जल्द हिन्दुस्तान के खिलाफ बड़ी वारदात को अंजाम देने का आह्वान किया गया था. कश्मीर में मारे गए आतंकी अब्दुल वहाब के वारिसी खत पढकर युवाओं को भारत के खिलाफ जिहाद के लिए आह्वान किया गया. ये सभी ISI के इशारे पर बुलाई गई थी. कार्यक्रम में जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के अलावा JKLF (Jammu Kashmir Liberation Front) से जुड़े चेहरे भी मौजूद थे.

सैकड़ों की संख्या में आये लोगो को जिहाद के लिए खड़े होने के लिए आह्वान किया गया. ISI अपने जिहादी तंज़ीमों को दुबारा खड़ा कर रही है. 2019 बालाकोट एयरस्ट्राइक्स के बाद से ISI ने पीओके और अन्य जगहों पर बने टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को बंद या बेहद कम कर दिया था. उस दौर में पाकिस्तान पर FATF (Financial Action Task Force) की तलवार लटक रही थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.

कश्मीर में माहौल करने की कोशिश

पाकिस्तान में चुनाव हो चुके और पाक सेना के लिए सरदर्द बने इमरान खान भी मैनेज हो चुके हैं. पाकिस्तान पर FATF की तलवार हट गई है और IMF चीन की मदद से आर्थिक संकट भी कम हुआ हैं. अब आने वाले महीनों में पाकिस्तान फिर से कश्मीर को डिस्टर्ब करने के लिए अपना पुराना जिहादी इंफ्रास्ट्रक्चर शुरू कर रहा है. अभी वर्तमान में पीओके से जैश ए मोहम्मद और लश्कर ए तैयबा के सबकॉन्टिनेंटल या फिर कहें तंजीमें PAFF और TRF जैसे संगठन कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं. इनमें ज्यादातर लोग स्थानीय कश्मीरी युवा है जो ब्रेनवाश और अन्य वजहों से भटक कर अपनी जान गंवा रहे हैं. ISI की नज़र कश्मीर विधानसभा चुनाव पर भी है, वह हर हाल में विधानसभा चुनाव में अशांति कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करेगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं……

जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं......

शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार

सपाट खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स 76,700 के करीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend