ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक्शन में पीएम मोदी कैबिनेट, सुबह से ही मंत्री संभालने लगे अपना-अपना काम ,9 बजे से पहले ही पहुंच गए मंत्री

UB India News by UB India News
June 12, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
एक्शन में पीएम मोदी कैबिनेट, सुबह से ही मंत्री संभालने लगे अपना-अपना काम ,9 बजे से पहले ही पहुंच गए मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट बनकर तैयार हो गई है। कल यानी सोमवार को कैबिनेट के मंत्रालयों का बंटवारा हो गया और आज सुबह से ही विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री अपना-अपना कार्यभार संभाल रहे हैं। मोदी की तीसरी कैबिनेट काफी मजबूत है। पीएम मोदी ने कैबिनेट के मंत्रियों को पहले ही हिदायत दी है कि अपना चेहरा मेरे पास दिखाने मत आइएगा, काम कीजिएगा। पीएम मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए 100 दिनों की कार्य योजना पहले ही तैयार कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपने कैबिनेट मंत्रियों को दी गई सलाह का साफ असर दिखने लगा है. दरअसल पीएम मोदी ने सोमवार शाम अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान उन्‍होंने अपने मंत्रियों से बेवजह की बयान से बचने और अपने मंत्रालय से जुड़ी ही बात करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही उन्‍होंने मंत्रियों को समय से दफ्तर आने को भी कहा थी.

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

पीएम मोदी की इस वक्त की पाबंदी वाली सलाह का असर मंगलवार सुबह ही साफ दिखा, जब कई मंत्रियों ने 9 बजे से पहले ही कामकाज शुरू कर दिया. सबसे पहले कार्यभार संभालने वाले मंत्रियों में एक एस जयशंकर थे. उन्होंने करीब सवा 8 बजे ही विदेश मंत्रालय पहुंचकर काम शुरू कर दिया. इसके अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसी विभाग में बतौर राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने भी मंगलवार सुबह 9 बजे से पहले ही जिम्मेदारी संभाल ली.

बतौर विदेश मंत्री कार्यभार संभालने के बाद एस जयशंकर ने कहा, ‘ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे फिर से विदेश मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है… पिछले टर्म में विदेश मंत्रालय ने बहुत बढ़िया काम किया, कई बड़ी चुनौतियां भी देखी है… चाहे वह G20 का आयोजन हो या वंदे भारत मिशन हो या कोविड़ वैक्सीन की सप्लाई हो… ऑपरेशन गंगा और ऑपरेशन कावेरी को कंडक्ट किया है. भारत फर्स्ट और वसुदेव कुटुंबकम विदेश मंत्रालय का गाइडिंग प्रिंसिपल होगा.’

विदेश मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ‘पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के दौरान विदेश मंत्रालय जन केंद्रित मंत्रालय बना है. भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है. दूसरे देश को भी लगता है कि भारत सचमुच उनका मित्र है. अगर संकट के समय एक देश ग्लोबल साउथ के साथ खड़ा है तो वह भारत है.’

वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पदभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है… कल अपने पहले कार्यकाल के पहले ही दिन प्रधानमंत्री ने गरीबों और किसानों को समर्पित फैसले लिए. युवाओं के लिए बहुत मजबूत नींव रखनी है… मुझे यह अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं.’

मनोहर लाल खट्टर ने संभाला बिजली मंत्री का पदभार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिजली मंत्री का पदभार संभाल लिया है।

सुरेश गोपी ने संभाला पदभार, कही दी ये बड़ी बात

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार,  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित रहे।। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा, “यह मंत्रालय मेरे लिए नया है, मुझे इस मंत्रालय की उम्मीद नहीं थी, इसलिए यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे निश्चित रूप से उन संभावनाओं पर गौर करना होगा, जिस पर प्रधानमंत्री मुझसे आशा कर रहे हैं…”

हरदीप पुरी ने संभाला अपने मंत्रालय का कार्यभार

हरदीप पुरी ने अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है।

गिरिराज सिंह ने संभाला टेक्सटाइल मिनिस्टर का कार्यभार

 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मिनिस्टर के रूप में अपना पदभार संभाल लिया है।

जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संभाला कार्यभार

मोदी की नई कैबिनेट में जहाजरानी मंत्री बनाए गए सर्बानंद सोनोवाल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह के शेड्यूल में हुआ बदलाव

कैबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया गया है। डॉ. जितेन्द्र सिंह 11.30 बजे के बजाय सुबह 10 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्हें कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग दिया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

अश्विनी वैष्णव ने सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्री के रूप में भी कार्यभार संभाला। सूचना और प्रसारण (I&B) मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, अश्विनी वैष्णव ने कहा, “लोगों ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया है… कल अपने पहले कार्यकाल के पहले दिन, प्रधान मंत्री ने समर्पित निर्णय लिए गरीबों और किसानों के लिए एक बहुत मजबूत नींव रखनी है… मुझे यह अवसर देने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं…”

दोपहर 12:00 बजे अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे अमित शाह

अमित शाह आज सुबह 10:30 बजे राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा करेंगे और दोपहर 12:00 बजे गृह मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करेंगे। उसके बाद अमित शाह 12:30 बजे मिनिस्ट्री और को-ऑपरेशन का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संभाला कार्यभार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का कहना है, “एक बार फिर से विदेश मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना बेहद सम्मान की बात है। पिछले कार्यकाल में इस मंत्रालय ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया था। हमने जी20 की अध्यक्षता हासिल की। ​​हमने कोविड की चुनौतियों का सामना किया।”

राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संभाला अपना कार्यभार

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने संभाला कार्यभार और बोले, “पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी को सर्वोत्तम संभव तरीके से निभाऊंगा…” विपक्ष की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि, “इस तरह के बयान देना उनका काम है। उन्होंने कभी कोई रचनात्मक काम नहीं किया। अगर हम मान लें कि हमारी सरकार विफल हो गई है, तो हमें यह बताने का साहस करें कि उनका पीएम उम्मीदवार कौन होगा। वे ऐसा नहीं कर पाए हैं, इस बारे में बात करें।”

भूपेंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

पीएम मोदी कैबिनेट के मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री का पदभार संभाला।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संभाला पदभार, जानिए क्या कहा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बार फिर से रेल मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही वैष्णव ने कहा, PM को भारत ने एकबार फिर से आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है, इसमें रेलवे  की भूमिका होगी। पिछले 10 साल में रेलवे में बहुत काम हुए है। रेलवे पर PM का बहुत फोकस है। PM के विजन को इम्प्लीमेंट करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
कौन बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दौड़ में इन नामों की चर्चा

कौन बनेगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दौड़ में इन नामों की चर्चा

इसरो ने मई में आए सोलर-स्टॉर्म की तस्वीरें जारी कीं,आदित्य-L1 के रिमोट सेंसिंग पेलोड ने कैप्चर किया

इसरो ने मई में आए सोलर-स्टॉर्म की तस्वीरें जारी कीं,आदित्य-L1 के रिमोट सेंसिंग पेलोड ने कैप्चर किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend