ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे , राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा कार्यक्रम

UB India News by UB India News
June 10, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे , राष्ट्रपति भवन में शाम 7.15 बजे होगा कार्यक्रम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद एनडीए गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुन लिया गया है और वह रविवार शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ 40 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इनमें कई विदेशी मेहमान भी हैं।

सूत्रों के अनुसार अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री, अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री और नितिन गडकरी परिवहन मंत्री बने रहेंगे। जल शक्ति मंत्री और लोकसभा स्पीकर भी बीजेपी के ही रह सकते हैं। TDP को शहरी विकास मंत्रालय और सिविल एविएशन मिल सकता है। JDU को ऊर्जा विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय मिल सकता है।

RELATED POSTS

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएंगी शपथ

TDP और JDU से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा NCP, LJP और JDS के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी कर ली गई है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटलजी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से मंत्री बनेंगे तोखन साहू

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिल सकती है। शपथ ग्रहण से पहले उनके पास PMO से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।

पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे मोदी

शपथ लेने के साथ ही मोदी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी।

राजस्थान से अर्जुनराम, गजेंद्र, भूपेंद्र और भागीरथ बनेंगे केंद्रीय मंत्री

एनडीए की नई सरकार के गठन से पहले दिल्ली में सियासी गहमागहमी बढ़ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्री बनने वालों को सुबह 11:30 बजे चाय पर बुलाया था। बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, अजमेर से भागीरथ चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और अलवर से भूपेंद्र यादव के पास पीएम हाउस में चाय पार्टी के लिए फोन आया था। पहले फेज में इन चाराें सांसदों का मंत्री बनना तय है।

गिरिराज सिंह को तीसरी बार कैबिनेट में मौका

बिहार के बेगुसराय से सांसद गिरिराज सिंह मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे। वह मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रहे हैं। पीएम आवास में बैठक के बार गिरिराज ने कहा- PM मोदी को धन्यवाद देंगे कि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इसके सिवा कोई संकल्प ही नहीं है। NDA है, NDA था, NDA रहेगा।

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि खड़गे ने पार्टी और सहयोगियों के साथ चर्चा करने के बाद ये फैसला किया है। भाजपा नेता प्रल्हाद जोशी ने शनिवार 8 जून की देर रात खड़गे को समारोह में आमंत्रित करने के लिए फोन किया था। खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में शपथ ग्रहण में भाग लेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना……………

by UB India News
July 7, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। श्री मोदी ने...

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

Next Post
पीएम शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पहुंचे नई दिल्ली, मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

पीएम शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पहुंचे नई दिल्ली, मोदी के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

शपथ ग्रहण से जुडे है कई ऐसे मशहूर किस्से ………

शपथ ग्रहण से जुडे है कई ऐसे मशहूर किस्से .........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend