ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका के 22 शहरों में मनाया जाएगा नरेन्द्र मोदी की रिकॉर्ड तीसरी बार जीत का जश्न

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in TAZA KHABR
0
अमेरिका के 22 शहरों में मनाया जाएगा नरेन्द्र मोदी की रिकॉर्ड तीसरी बार जीत का जश्न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए को जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है। वह रिकॉर्ड तीसरी बार 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वर्ष 1962 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद पीएम मोदी ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री होंगे, जो लगातार तीसरी बार अपने दो कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर इस पद पर काबिज होने जा रहे हैं। लिहाजा अमेरिका में पीएम मोदी की इस धमाकेदार जीत का जश्न मनाने की व्यापक तैयारी की गई है।

ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ (ओएफबीजेपी-यूएसए) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के समर्थक उनके तीसरे शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाएंगे। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क, जर्सी सिटी, वाशिंगटन, बोस्टन, टाम्पा, अटलांटा, ह्यूस्टन, डलास, शिकागो, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहरों में मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया जाएगा। ओएफबीजेपी-यूएसए के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने पीटीआई से कहा, ”इस शुक्रवार से अगले रविवार तक अमेरिका के 22 शहरों में उनकी जीत का जश्न मनाया जाएगा।” ओएफबीजेपी-यूएसए के सदस्यों ने चुनाव-अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए अमेरिका के कई शहरों में कार रैलियां निकालीं।

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

1962 का पीएम मोदी ने दोहराया रिकॉर्ड

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी है और 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में आए हैं। मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जो 60 साल में पहली बार होगा। प्रसाद ने कहा कि भारत में नयी सरकार के गठन के बाद ओएफबीजेपी-यूएसए भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगा। उन्होंने कहा, ”हम भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रवासी भारतीयों को एकजुट करेंगे।” उन्होंने बताया कि वे प्रवासी भारतीयों से संबंधित सभी मुद्दों के लिए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) आयोग की स्थापना करने के लिए भी प्रधानमंत्री से अनुरोध करेंगे।

प्रसाद ने कहा कि विदेशों में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीयों को संपत्ति से संबंधित समस्याओं और यहां तक ​​कि बैंक हस्ताक्षरों के मिलान जैसी छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हम एक एनआरआई आयोग की स्थापना की मांग कर रहे हैं, जिससे इन मुद्दों का समाधान हो सकेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

Next Post
Modi के तीसरी बार PM बनने पर पाकिस्तान ने बदले सुर, भारत से लगाई ये गुहार

Modi के तीसरी बार PM बनने पर पाकिस्तान ने बदले सुर, भारत से लगाई ये गुहार

महादेव ऐप मामले में भूपेश बघेल को ईडी भेजेगी समन

भूपेश बघेल का बड़ा दावा, 'छह महीने में हो सकता है मध्यावधि चुनाव...'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend