ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका तो बेंगलुरू की एक विशेष अदालत मिली जमानत …..

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in कानून, खास खबर
0
राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका तो बेंगलुरू की एक विशेष अदालत मिली जमानत …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

झारखंड हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, राहुल ने 2018 में भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ राहुल की कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में ट्रायल कोर्ट में उनके खिलाफ मामले को रद्द करने के लिए याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने इस अर्जी को शुक्रवार को खारिज कर दिया। इससे पहले 16 फरवरी को राहुल गांधी का लिखित पक्ष कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद जस्टिस अंबुजनाथ की बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मामला चाईबासा में 2018 कांग्रेस सत्र के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के चुनावी भाषण से जुड़ा है। झारखंड हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करने वाले बीजेपी नेता नवीन झा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

यूपी में कोर्ट से मिली थी राहत
इससे पहले उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने से संबंधित मानहानि मामले में मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत दे दी थी। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर कराया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दिया था बयान
इसमें आरोप लगाया कि आठ मई 2018 को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलूरू में राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री को हत्या का आरोपी कहा था। इसमें कहा गया था कि ईमानदार और स्वच्छ राजनीति में विश्वास करने का दावा करने वाली भाजपा के अध्यक्ष हत्या के एक मामले में आरोपी हैं। हालांकि, राहुल गांधी की टिप्पणी से लगभग चार साल पहले ही मुंबई की एक विशेष केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने 2005 के एक फर्जी मुठभेड़ के मामले में अमित शाह को बरी कर दिया था।

मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार (7 जून, 2024) को बड़ी राहत मिली. बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने कर्नाटक बीजेपी के दर्ज कराए गए मानहानि के केस में राहुल गांधी को जमानत दे दी.

कोर्ट ने राहुल गांधी को ये राहत व्यक्तिगत रूप से पेश होने के दौरान दी है. कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को करेगा. दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज़पेपर में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने शिकायत दर्ज कराई थी.

सिद्धारमैया को भी मिली जमानत
राज्य की तत्कालीन बीजेपी सरकार पर कांग्रेस ने विज्ञापन में साल 2019 से 2023 के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था. बीजेपी ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

इस केस में ही कोर्ट ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को जमानत दी थी. वे अदालत के समक्ष पेश हुए थे. जस्टिस केएन शिवकुमार ने राहुल गांधी को सात जून को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया था.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तत्कालीन बीजेपी सरकार को घेरा था. कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
व्याज दरों में लगातार 5वीं बार बदलाव नहीं, 6.5% पर रेपो रेट बरकरार

रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, 6.50% दर बरकरार

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के नेता , नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया , पीएम मोदी बोले- NDA मतलब न्यू, डेवलप, एस्पिरेशनल इंडिया, मेरा एक ही मिशन- भारत माता

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के नेता , नीतीश-चंद्रबाबू ने समर्थन किया , पीएम मोदी बोले- NDA मतलब न्यू, डेवलप, एस्पिरेशनल इंडिया, मेरा एक ही मिशन- भारत माता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend