ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA, सांसदों की बैठक शुरू; नरेंद्र मोदी के नाम पर लगेगी मुहर

UB India News by UB India News
June 8, 2024
in TAZA KHABR, केंद्रीय राजनीती
0
आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगी NDA, सांसदों की बैठक शुरू; नरेंद्र मोदी के नाम पर लगेगी मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। इस बैठक में चिराग पासवान, नितीश कुमार, राजनाथ सिंह सहित अन्य कई बड़े नेता शामिल हैं। इस बैठक में एनडीए के सभी सासंद भी मौजूद हैं। एनडीए सांसदों की ये बैठक आज संसद भवन में हो रही है। इस बैठक में सभी एनडीए सांसद और नेता मौजूद हैं। इनके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम भी संसद भवन में मौजूद हैं। एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना जाएगा, जिसके बाद एनडीए के प्रमुख नेता बैठक में अपनी बात रखेंगे।

रविवार को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि नरेन्द्र मोदी को नेता चुनने के लिए एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक शुरू हो गई है। इसके साथ ही मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबित शपथ ग्रहण समरोह रविवार को हो सकता है। गठबंधन के कुछ सदस्यों ने बताया कि मोदी के एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।

RELATED POSTS

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पीएम मोदी भी बैठक को करेंगे संबोधित

एनडीए की बैठक के दौरान नरेंद्र मोदी भी बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक के बाद शाम को राष्ट्रपति भवन में एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करने जायेंगे। बता दें कि सात चरणों के तहत लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान हुआ है। इस चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब एनडीए के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गठबंधन सहयोगियों के साथ सरकार गठन के प्रयासों को गति देने के लिए लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 8, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 8, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

समस्तीपुर दोहरा हत्याकांड: नामापुर गांव में दो युवकों को गोली मारी, गैंगवार की आशंका से जांच तेज

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में बुधवार की...

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

PM मोदी की मंदिर डिप्लोमेसी! इंडोनेशिया के 1 हजार साल पुराने प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

by UB India News
July 8, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा सिर्फ कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है. जकार्ता पहुंचने के बाद उनका सबसे अहम...

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

बिहार के कई शहरों में NIA की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप ………..

by UB India News
July 8, 2026
0

बिहार के कई शहरों में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) की एक साथ हुई कार्रवाई से हड़कंप मच...

Next Post
भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

सेंसेक्स में करीब 1400 अंकों की तेजी:निफ्टी में भी 400 अंक की बढ़त

राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका तो बेंगलुरू की एक विशेष अदालत मिली जमानत …..

राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका तो बेंगलुरू की एक विशेष अदालत मिली जमानत .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend