ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जलता चिराग…खिलता कमल, संकट में नीतीश-तेजस्वी, 4 जून के बाद बिहार में सियासी बवंडर?

UB India News by UB India News
June 2, 2024
in पटना, बिहार
0
आखिरकार बिहार CM से हुई चिराग की मुलाकात……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एग्जिट पोल के अनुमान अगर एक्जैक्ट में बदले तो बिहार की राजनीति में एक बार फिर उबाल आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। खासकर तब, जब बीजेपी अपनी सभी सीटें निकाल ले और सहयोगी दल लूजर बन जाएं। ऐसे में कई संभावनाएं दिखती हैं। एग्जिट पोल के अनुमान बताते हैं कि बिहार में एनडीए को पांच-छह सीटों का नुकसान हो सकता है। ऐसा हुआ तो राजनीतिक बवंडर उठने की प्रबल आशंका दिखती है। क्या-क्या असर पड़ेगा, आइये जानते हैं।

सबकी ताकत की मिलेगी थाह

लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद एनडीए में शामिल कई नेताओं की असली औकात का भी पता चल जाएगा। बिहार में नीतीश कुमार की जनता पर पकड़ कमजोर होने का अंदेशा लोग जताते रहे हैं। चिराग पासवान की जिस क्षमता का बीजेपी अनुमान लगाती रही है, क्या सच में वे उतने ताकतवर हैं, इस रहस्य से भी पर्दा हट जाएगा। इंडिया ब्लॉक की बात करें तो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की सभाओं में जुटने वाली भारी भीड़ का भी राजफाश हो जाएगा। भीड़ वोट में बदली है या सिर्फ दिखावे की रही, इस रहस्य से भी चार जून को पर्दा उठ जाएगा। यह भी तेजस्वी समझ जाएंगे कि 2020 की तरह अपने अंदाज में उन्हें चलना चाहिए था कि पिता लालू यादव के गुर उनके लिए अधिक काम के हैं। कांग्रेस तो बिहार में बैसाखी बिना कुछ कर ही नहीं पाती। चुनाव नतीजों से यह भी साफ हो जाएगा कि आरजेडी उसे आगे भी ढोना चाहेगी या नहीं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

नीतीश के लिए सबसे बड़ी चुनौती

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की 2020 के विधानसभा चुनाव में जो हालत हुई और जिस तरह वे इधर-उधर होते रहे, उसे जनता ने माफ कर दिया है या नाराजगी अब भी बरकरार है, चुनाव नतीजे यह भी स्पष्ट कर देंगे। नीतीश अगर भाजपा के बराबर या अधिक सीटें ला पाए तो उनको आगे भी सादर साथ रखने की भाजपा की मजबूरी होगी। असेंबली इलेक्शन की तरह परफार्मेंस रहा तो भाजपा उनसे मुक्ति पाने में ही भलाई समझेगी। तब यह भी संभव है कि भाजपा 2025 तक उन्हें ढोने से मना कर दे। नीतीश को खराब परफारमेंस की स्थिति में जेडीयू के अस्तित्व को बचाए रखना भी मुश्किल होगा। एनडीए की सत्ता में वापसी हो गई, जिसकी ज्यादा संभावना जताई जा रही है, तो जेडीयू में बड़ी टूट से इनकार नहीं किया जा सकता। बहुत हद तक संभव है कि जेडीयू के लोग भाजपा के साथ जाना पसंद करें। इसका कुछ लाभ आरजेडी भी उठा सकता है, लेकिन इसके लिए आरजेडी का परफॉर्मेंस पिछले मुकाबले इस बार सुधरना जरूरी है। 2019 के संसदीय चुनाव में आरजेडी एक भी सीट नहीं जीत पाया था। वैसे चुनावी आकलन आरजेडी की स्थिति में सुधार का संकेत देते हैं।

सम्राट का भविष्य भी तय होगा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डेप्युटी सीएम सम्राट चौधरी का भविष्य भी लोकसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे। सम्राट को आवश्यकता से अधिक तरजीह देकर कुशवाहा कार्ड खेलना भाजपा के लिए अगर फायदेमंद नहीं रहा तो सबसे पहले उनकी अध्यक्षी जा सकती है। उनके साथ और भी कोई खेल हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। भाजपा ने उन पर पूरा भरोसा किया है। वे अपनी बिरादरी के वोट बटोरने में कामयाब रहते हैं या लालू यादव का कुशवाहा कार्ड कारगर होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

चिराग चमकेंगे या बुझेगी बाती?

भाजपा ने नीतीश के बाद चिराग पासवान को ही गठबंधन में सर्वाधिक तरजीह दी है। उनके लिए भाजपा ने पशुपति कुमार पारस को किनारे कर दिया। वे अगर अपनी पांच सीटें निकाल पाए तो बिहार में नीतीश के बाद वे ही भाजपा के भरोसेमंद साथी साबित होंगे। अगर वे ऐसा कर पाने में नाकाम रहे तो भाजपा का उनसे भरोसा उठ जाएगा। उनके राजनीतिक करियर के लिए भी इस बार का चुनाव काफी अहम है। भाजपा ने उपेंद्र कुशवाहा की बात नहीं मानी। उन्हें और जीतन राम मांझी को मना-समझा कर एक-एक सीट दी। चार सांसद वाली चिराग के चाचा पशुपति पारस को छोड़ कर इकलौता सांसद वाली पार्टी के प्रमुख को भाजपा ने पांच सीटें दी हैं तो जरूर उनमें भाजपा ने संभावना देखी होगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
सारण की चुनावी जंग में एग्जिट पोल के बाद अपने-अपने दावे………

सारण की चुनावी जंग में एग्जिट पोल के बाद अपने-अपने दावे.........

बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.

बाजार पर एग्जिट पोल का दिखा कमाल, सेंसेक्स में 2000 पॉइंट्स बढ़ा, निफ्टी 600 पॉइंट्स पर कर रहा ट्रेड.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend