ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नेताओं ने तो रैली की ‘रेल’ बना डाली…………

UB India News by UB India News
May 31, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार में नेताओं ने तो रैली की ‘रेल’ बना डाली…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार थम गया है। चुनाव की तपिश और उस पर बढ़ते तापमान के बीच सभी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहाया और जनता को रिझाया। इस क्रम में राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों के मामले में आगे रहे। तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में कुल 251 सभाएं कीं और महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव इस दौरान कमर दर्द से परेशान भी रहे और इन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने चुनावी प्रचार से खुद को अलग नहीं किया।

रैली करने में तेजस्वी ने पक्ष-विपक्ष सबको पीछे छोड़ा

पिछले 54 दिनों में तेजस्वी ने 251 चुनावी सभाएं कीं। इनकी अधिकांश सभाओं में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी साथ रहे। इस बीच वे करीब सभी लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचे और महागठबंधन में शामिल दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। तेजस्वी यादव ने तीन अप्रैल से दो मई तक 92 चुनावी सभाएं कर राजद और सहयोगी पार्टियों के लिए प्रचार किया। इसके बाद उन्हें कमर में दर्द शुरू हो गया। कमर दर्द के दौरान 28 दिनों में इन्होंने 159 चुनावी सभाएं कीं। इस क्रम में उनकी अधिकांश यात्राएं हेलीकॉप्टर से हुईं। वे झारखंड में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि आम चुनाव की घोषणा से पहले फरवरी माह में तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान 12 दिनों में सभी 38 जिलों की यात्रा कर सड़क मार्ग से 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी और 19 बड़ी रैलियों के साथ 80 मेगा रोड शो किए थे। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को जन विश्वास महारैली के साथ जन विश्वास यात्रा का समापन हुआ, जिसमें इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं में भाग लिया था।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

नीतीश ने 72, सम्राट ने 114 चुनावी सभाएं कर एनडीए प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

उधर एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी जमकर चुनावी सभाएं और रोड शो किये। वहीं, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का जोर जनसंपर्क अभियान पर रहा। दरअसल, ये नेता खुद चुनाव नहीं लड़ रहे थे, इस कारण इन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के लिए जमकर पसीना बहाया। चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने जहां अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और राजद पर निशाना साधा। इस बीच, वे कमोबेश अपनी सभाओं में लोगों को यह भरोसा देते दिखे कि वे अब एनडीए छोड़कर नहीं जाएंगे। दूसरी ओर, चौधरी राजद प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर हमलावर रहे।

सीएम नीतीश ने भी इस उम्र में दिखाई सियासी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल को जमुई लोकसभा क्षेत्र से बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। जमुई की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मंच साझा किया। इसके बाद जब 7 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने नवादा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की तो उसमें भी नीतीश कुमार ने मंच साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपनी चुनावी सभाओं की शुरुआत 12 अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र के वारसलीगंज से की। मुख्यमंत्री के लिए चुनाव प्रचार के लिए विशेष वाहन तैयार करवाया गया था। मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में महाराजगंज, सीवान, सासाराम, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, आरा, पटना साहिब सहित कई क्षेत्रों में रोड शो भी किये। वैसे, इस चुनाव प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री की जुबान भी कई मौकों पर फिसली, जिसको लेकर विपक्षी दलों ने निशाना भी साधा।

सम्राट-विजय सिन्हा ने भी की खूब मेहनत

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस चुनाव में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने 114 चुनावी सभाएं कीं और मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। चौधरी 4 अप्रैल को जमुई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया था। इसके बाद 9 अप्रैल को औरंगाबाद में उन्होंने जनसम्पर्क अभियान किया और 12 अप्रैल को बेलागंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रचार अभियान के अंतिम दिन यानी गुरुवार को उन्होंने बक्सर और सासाराम में रोड शो किये। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभाओं से ज्यादा जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया। इस चुनाव में उन्होंने 551 दौरे किये और एनडीए प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान इन्होंने कई रोड शो भी किये।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था

सनातन की संतान ध्यान करते हैं तो असुर की बेचैनी बढ़ जाती है......

आप पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए ?

आप पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend