ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार: तीसरे चरण में NDA के सामने साख बचाने की चुनौती

UB India News by UB India News
May 1, 2024
in पटना, बिहार
0
कई लोकसभा सीट पर बदल जाएंगे सांसद ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इन सभी सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने जीत का परचम लहराया था। इस बार के चुनाव में एनडीए के लिए इन सीटों को बरकरार रखना चुनौती है। वहीं, महागठबंधन इन सीटों पर जीत को लेकर प्रयासरत है। इन पांच सीटों पर इस बार तीन सीटों पर एनडीए के मुकाबले राजद, जबकि एक सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) और अन्य पर माकपा के उम्मीदवार सामने हैं।

मधेपुरा का हाल

प्रदेश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट मधेपुरा है। इस सीट पर सियासी धुरंधर किस्मत आजमाते रहे हैं। यहां से राजद प्रमुख लालू यादव से लेकर शरद यादव और पप्पू यादव चुनाव लड़ चुके हैं। 2019 में इस सीट पर जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने बड़ी जीत हासिल की थी। इसके पहले साल 2014 में राजद के टिकट पर पप्पू यादव जीते थे, जबकि 2009 में यहां से जदयू के टिकट पर शरद यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार जदयू ने एकबार फिर दिनेश चंद्र यादव और राजद के प्रो. कुमार चंद्रदीप को मैदान में उतारा है। झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में मुकाबला त्रिकोणात्मक बनाने को लेकर बसपा के गुलाब यादव पूरा जोर लगाए हुए हैं। इस सीट पर जदयू ने एकबार फिर रामप्रीत मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि महागठबंधन की ओर से विकासशील इंसान पार्टी के सुमन कुमार महासेठ चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

मुख्य मुकाबला जानिए

मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच माना जा रहा था, लेकिन, बसपा ने गुलाब यादव को चुनावी अखाड़े में उतारकर सभी दलों की चिंता बढ़ा दी है। खगडिया संसदीय सीट पर भी महागठबंधन को एक दशक से जीत का इंतजार है। यहां से एनडीए की घटक लोजपा के उम्मीदवार महबूब अली कैसर चुनाव जीतते रहे हैं। उन्होंने 2014 और 2019 में यह सीट जीत कर एनडीए की झोली में डाली थी। इसके पहले 2009 में एनडीए के दूसरे घटक जदयू के दिनेश यादव जीते थे। एक बार फिर लोजपा की ओर से राजेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं तो महागठबंधन की ओर से माकपा के संजय कुमार उम्मीदवार हैं। बताया जाता है कि यहां पिछड़े और अति पिछड़े चुनावी परिणाम को प्रभावित करते रहे हैं। सुपौल सीट भी काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट पर साल 2019 और 2009 में एनडीए ने जीत दर्ज की तो 2014 में कांग्रेस की टिकट पर रंजीत रंजन ने चुनाव जीता था।

सुपौल की स्थिति

इस बार सुपौल संसदीय सीट पर जदयू के दिलेश्वर कामत और राजद के उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल के बीच मुकाबला कांटे का माना जा रहा है। सुपौल संसदीय क्षेत्र में वैसे तो राजपूत, यादव, ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है, लेकिन, यहां भी पचपनिया मतदाताओं यानी अति पिछड़ा वोटरों की संख्या 40-45 प्रतिशत है। ये मतदाता चुनाव में जीत-हार में बड़ा फैक्टर साबित होते हैं। सीमांचल की सीट अररिया में भी तीसरे चरण के तहत मतदान होना है। अररिया संसदीय सीट 2019 में भाजपा ने जीती थी, जबकि, 2014 में यहां से राजद उम्मीदवार सरफराज विजयी रहे थे। इस बार इस सीट पर भाजपा के प्रदीप सिंह और राजद के शाहनवाज आलम के बीच मुकाबला होगा। अररिया सीट तस्लीमुद्दीन के कारण चर्चा में रही है। इस क्षेत्र में मुस्लिम आबादी कभी 45 प्रतिशत के करीब है।

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की सभी 40 सीटों के डीटेल

 Page 1 of 3  
Table with 6 columns and 47 rows. Currently displaying rows 1 to 20.
पहला चरण
औरंगाबाद (सामान्य) अभय कुशवाह (RJD) सुशील कुमार सिंह (BJP) 20 मार्च से 28 मार्च 19 अप्रैल 4 जून
गया (अनूसुचित जाति) कुमार सर्वजीत (RJD) जीतन राम मांझी (HAM) 20 मार्च से 28 मार्च 19 अप्रैल 4 जून
नवादा (सामान्य) श्रवण कुशवाहा (RJD) विवेक ठाकुर (BJP) 20 मार्च से 28 मार्च 19 अप्रैल 4 जून
जमुई (अनूसुचित जाति) अर्चना रविदास (RJD) अरुण भारती (LJPR) 20 मार्च से 28 मार्च 19 अप्रैल 4 जून
दूसरा चरण
किशनगंज मोहम्मद जावेद (Cong) मास्टर मुजाहिद (JDU) 28 मार्च से 4 अप्रैल 26 अप्रैल 4 जून
कटिहार तारिक अनवर (Cong) दुलालचंद गोस्वामी (JDU) 28 मार्च से 4 अप्रैल 26 अप्रैल 4 जून
पूर्णिया बीमा भारती (RJD) संतोष कुशवाहा (JDU) 28 मार्च से 4 अप्रैल 26 अप्रैल 4 जून
भागलपुर अजीत शर्मा (Cong) अजय मंडल (JDU) 28 मार्च से 4 अप्रैल 26 अप्रैल 4 जून
बांका जयप्रकाश यादव (RJD) गिरधारी यादव (JDU) 28 मार्च से 4 अप्रैल 26 अप्रैल 4 जून
तीसरा चरण
झंझारपुर सुमन कुमार महासेठ (VIP) राम प्रीत मंडल (JDU) 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 7 मई 4 जून
सुपौल चन्द्रहास चौपाल (RJD) दिलेश्वर कामत (JDU) 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 7 मई 4 जून
अररिया शाहनवाज आलम (RJD) प्रदीप कुमार सिंह (BJP) 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 7 मई 4 जून
मधेपुरा कुमार चन्द्र दीप (RJD) दिनेश चंद्र यादव (JDU) 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 7 मई 4 जून
खगड़िया संजय कुमार (CPM) राजेश वर्मा (LJPR) 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 7 मई 4 जून
चौथा चरण
दरभंगा ललित यादव (RJD) गोपाल जी ठाकुर (BJP) 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 13 मई 4 जून
उजियारपुर आलोक कुमार मेहता (RJD) नित्यानंद राय (BJP) 18 अप्रैल से 25 अप्रैल 13 मई 4 जून
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
दिल्ली में LG ने चलाया डंडा, महिला आयोग से 223 कर्मचारियों की छुट्टी

दिल्ली में LG ने चलाया डंडा, महिला आयोग से 223 कर्मचारियों की छुट्टी

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे कौन? ईमेल ट्रेस करने में ऐसे उलझी दिल्ली पुलिस

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे कौन? ईमेल ट्रेस करने में ऐसे उलझी दिल्ली पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend