कांग्रेसी अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। यहां नामांकन शुरू हो चुका है। पर, अब तक कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी वर्ष 1981 के उपचुनाव का इतिहास दोहराने वाली है। उस वक्त कांग्रेस ने नामांकन शुरू होने के बाद प्रत्याशी उतारा था।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल दावा करते हैं कि राहुल गांधी ही अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित नहीं होने की चर्चा पर पुराने वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र तिवारी कहते हैं, ऐसा पहली बार नहीं है जब नामांकन शुरू होने पर भी पार्टी का प्रत्याशी मैदान में नहीं है।







