ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी संकल्प पत्र :यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन करोड़ घर, पाइप से सस्ती रसोई गैस…

UB India News by UB India News
April 15, 2024
in loakshbha 24, खास खबर
0
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा आज पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपना ‘संकल्प पत्र’ किया जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने वादा किया है कि वह केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी. घोषणापत्र जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभों – युवा, महिला, गरीब और किसान को सशक्त बनाएगा.

इस साल की शुरुआत में, उत्तराखंड में बीजेपी सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू किया था, जिसने विवाह, तलाक, विरासत और अन्य नागरिक मुद्दों को नियंत्रित करने वाले धार्मिक व्यक्तिगत कानूनों को बदल दिया. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी वादा करते रहे हैं कि वह राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाएंगे और यूसीसी लागू करेंगे.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बीजेपी के घोषणापत्र में और क्या?

बीजेपी के संकल्प पत्र में वादा किया गया कि 50 हजार कर्ज की लिमिट को बढ़ाया जाएगा और देश के गांव और कस्बों में पहुंचाया जाएगा. साथ ही 70 वर्ष से ज्यादा आयु वाले बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा, मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. घोषणापत्र में वादा किया गया है कि तीन करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया गया है. वहीं, अब पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाई जाएगी.

गरीबों के लिए क्या?

बीजेपी के घोषणा पत्र में कहा गया, “हम साल 2020 से 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मुफ्त राशन दे रहे हैं. अगले पांच वर्षों तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन देना जारी रखा जाएगा. साथ ही गरीब की थाली को सुरक्षित रखने का प्रयास भी जारी रहेगा. गरीबों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवारों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज दिया गया और ये आगे भी जारी रहेगा. पीएम आवास योजना का विस्तार किया जाएगा.”

बिजली बिल जीरो करने का वादा

बीजेपी ने अब करोड़ों परिवारों के बिजली बिल जीरो करने के लिए काम करने का भी वादा किया है. जिसके तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम किया जाएगा, घर में बिजली मुफ्त होगी और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी होगी. इसके अलावा ट्रांसजेंडर को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा जाएगा और आने वाले पांच वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे.

मिडिल क्लास फैमिली के लिए क्या?

बीजेपी के संकल्प पत्र के मुताबिक, मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कम दर में आवास, सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छी शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के मौके दिए जाएंगे. साथ ही अपने घर का सपना रखने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन की कीमत को कम किया जाएगा, निर्माण की लागत को कम करना और आसानी से नक्शा पास कराना शामिल हैं.

महिलाओं के लिए क्या?

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में वादा किया है, “आने वाले 5 सालों में तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा. औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं भी होंगी. नारी वंदन अधिनियम को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में लागू करके महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जाएगा.”

बुलेट ट्रेन की सौगात

पीएम मोदी ने कहा, “आज अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों से चल रहा है और लगभग समाप्ति पर है. इसी तरह एक बुलेट ट्रेन उत्तर भारत में, एक बुलेट ट्रेन दक्षिण भारत में और एक बुलेट ट्रेन पूर्वी भारत में चलेगी. इसके लिए सर्वेक्षण का काम भी जल्द ही शुरू किया जाएगा.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती: एंतोनियो गुतारेस

दुनिया एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती: एंतोनियो गुतारेस

UCC देशहित में जरूरी…’ PM मोदी का वादा- आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी मुफ्त आनाज योजना

UCC देशहित में जरूरी...' PM मोदी का वादा- आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी मुफ्त आनाज योजना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend