ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडी गठबंधन सरकार बनी तो पीएम मोदी को जेल भेजेंगे यह पक्का है : मीसा भारती

UB India News by UB India News
April 11, 2024
in पटना, बिहार
0
इंडी गठबंधन सरकार बनी तो पीएम मोदी को जेल भेजेंगे यह पक्का है : मीसा भारती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी मीसा भारती का एक बड़ा बयान सामने आया है. पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीसा भारती ने मनेर में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि अगर जनता ने मौका दिया और इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पीएम मोदी (PM Modi) से लेकर बीजेपी के नेता जेल के अंदर होंगे.

‘पीएम मोदी क्यों नहीं परिवारवाद पर बोलते हैं?’

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

मीसा भारती ने कहा कि हम किसानों की दोगुनी आय करने की बात करते हैं. एमएसपी लागू करने की बात करते हैं तो इन लोगों को तुष्टिकरण लग रहा है. पीएम मोदी क्यों नहीं परिवारवाद पर बोलते हैं? अब मुंह बंद हो गया? जब आते हैं वो हमारे परिवार पर आरोप लगाते हैं.

विजय सिन्हा और रामकृपाल यादव ने किया पलटवार

मीसा भारती के इस बयान ने तूल पकड़ लिया है. इस पर बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ रामकृपाल यादव ने भी लालू परिवार पर वार किया है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जो लोग डरे सहमे हैं उनकी आवाज निकल रही है. यही लोग हैं जो चपरासी क्वार्टर में रहते थे. आज महलों में रहते हैं.

वहीं एनडीए के पाटलिपुत्र सीट से प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने चैलेंज करते हुए कहा, “पहले तो जेल पहुंचाने वाले लोग अपनी खैरियत कर लें. अपने आप को बचा लें. चुनौती देते हैं कि रामकृपाल यादव जो 40 वर्षों से राजनीतिक जीवन में है और छह बार सांसद, दो बार विधानसभा सदस्य रह चुका है उसके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जेल पहुंचाकर दिखाएं. हमारे एफिडेविट के बाद कोई संपत्ति नहीं है. इन संपत्ति की जांच कर देख लें. हमारे पास दिल्ली में फार्म हाउस नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी तो आसमान हैं. उन पर जो थूकेगा उसके ऊपर खुद थूक पड़ेगी.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
महंगाई भाजपा की भौजाई, मोदी की गारंटी चाइनीज माल : तेजस्वी यादव

महंगाई भाजपा की भौजाई, मोदी की गारंटी चाइनीज माल : तेजस्वी यादव

यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ........जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend