बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुनावी कार्यक्रमों का आगाज कर शंखनाद करने जा रहे हैं । मुख्यमंत्री अभी तक केवल बीजेपी के बड़े कार्यक्रमों में नजर आ रहे थे। लेकिन अब जदयू के तरफ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की घोषणा की गई है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहयोगी पार्टी और एनडीए के घटक दलों के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की जानकारी जारी दी गई है।
कब-कहां होगी रैली
7 अप्रैल को नवादा में पीएम मोदी के साथ रैली करेंगे। इसके बाद 9 अप्रैल को गया लोकसभा सीट पर हम पार्टी के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए रोड शो करेंगे। इसके बाद चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। फिर 11 अप्रैल को औरंगाबाद में बीजेपी उम्मीदवार सुशील सिंह के लिए रोड शो करेंगे। यहां भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।







