ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी को अपने दम पर कितना वोट दिलाते हैं पीएम मोदी?

UB India News by UB India News
April 5, 2024
in loakshbha 24, खास खबर, संपादकीय
0
‘हम चुनाव के लिए तैयार हैं’, लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद क्या बोले पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2014 से ही मोदी फैक्टर का बीजेपी की चुनावी जीत पर बहुत बड़ा असर पड़ा है। लेकिन क्या ‘मोदी लहर’ को नापा जा सकता है? पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी को कितने वोट और सीटें दिलाते हैं? अतुल ठाकुर ने मोदी के कारण बीजेपी को मिले मतों का अनुमान लगाने के तीन अलग-अलग तरीके अपनाए गए तो पता चला कि ये बहुत अलग नहीं हैं।

1. मोदी के राष्ट्रीय राजनीति में आने से बीजेपी के वोट में कैसे बदलाव आया?

बीजेपी की जड़ें भारतीय जनसंघ में हैं, जिसने पहले लोकसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। पहली बार सरकार में आने का मौका 1977 के चुनाव में मिला, जो आपातकाल के बाद हुए थे और जिसमें इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को पहली बार जनता पार्टी के गठबंधन ने सत्ता से बाहर कर दिया था। जनता पार्टी में विभाजन के बाद 1980 में बीजेपी का गठन हुआ। 1984 के चुनाव में उसने दो लोकसभा सीटें जीतीं, लेकिन 1996 में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 2004 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए से हारने से पहले उसने 1998 और 1999 में गठबंधन सरकारें बनाईं। 2014 में वह स्पष्ट बहुमत के साथ वापस आई, जो 1984 के बाद से नहीं देखा गया था। तो सवाल है कि बदल क्या गया?

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

बीजेपी ने 2014 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। इस चुनाव में पार्टी को 2009 की तुलना में 9.4 करोड़ अधिक वोट मिले। 2019 में उसने इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया। बीजेपी के कुल वोट 2014 के 17.2 करोड़ से बढ़कर 22.9 करोड़ हो गए। पिछले लोकसभा चुनाव में वोटों की संख्या 6.8 करोड़ वोटों से तीन गुना से भी ज्यादा थी, जो बीजेपी ने 1996 में जीते थे, जब उसकी सरकार सिर्फ 13 दिनों में गिर गई थी।

2. मोदी वोट का अनुमान I: 127 सीटों पर 20% की बढ़त

हमारे सहयोगी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने सीटों और वोटों के मामले में मोदी के प्रभाव को मापने के लिए दो व्यापक परिकल्पनाओं पर काम किया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे सही हैं, हमने अपनी गणना की तुलना सीएसडीएस-लोकनीति की तरफ से 2019 के चुनाव के बाद किए गए सर्वेक्षण से की। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव परिणामों की तुलना से एक पैटर्न सामने आता है जो ‘मोदी लहर’ पर प्रकाश डालता है। पता चलता है कि देशभर की 127 सीटें ऐसी हैं जहां 2009 की तुलना में 2014 में बीजेपी के वोट शेयर 20% से अधिक बढ़ गए। बीजेपी ने 2009 में इन 127 सीटों में से केवल पांच जीती थीं जबकि पांच साल बाद 2014 के चुनाव में पार्टी के झोले में 104 सीटें गिर गईं। कहा जा सकता है कि इन सीटों पर ‘मोदी लहर’ का सबसे ज्यादा असर हुआ।

बेशक, बीजेपी के सभी नए वोट ‘मोदी वोट’ नहीं थे। यूपीए-II सरकार के खिलाफ मजबूत सत्ता विरोधी वोट था और कई राज्यों में स्थानीय गठबंधन और कारक थे जिन्होंने एनडीए की मदद की। लेकिन मोदी बीजेपी के सबसे बड़े पुल और पुश फैक्टर थे- पूरे भारत में नए वोट लाने और विपक्ष से मतदाताओं को दूर करने में मदद की।

3. मोदी वोट का अनुमान II: लोकसभा-विधानसभा वोट का अंतर

हमने बीजेपी के वोट शेयर पर मोदी के प्रभाव को मापने के लिए विधानसभा और संसदीय चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की भी तुलना की। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव को ही लें, जो लोकसभा चुनाव के कुछ महीने बाद हुए थे। पार्टी ने 40 सीटें जीतीं और 36.5% वोट हासिल किए। लोकसभा चुनाव में, बीजेपी ने मोदी के नाम पर प्रचार किया था। नतीजा- 58.2% वोट शेयर और राज्य की 10 लोकसभा सीटों पर जीत। वोट शेयर में 21.7 प्रतिशत अंकों के अंतर को मोदी फैक्टर के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

केवल हरियाणा ही नहीं, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बीच बीजेपी के वोटों में 20% से अधिक की वृद्धि देखी गई। गोवा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में यह अंतर 15% से अधिक था। बिहार और महाराष्ट्र में वृद्धि इतनी तेज नहीं थी क्योंकि वहां बीजेपी का मजबूत स्थानीय दलों के साथ गठबंधन नहीं हो पाया था। कुल मिलाकर, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बीच बीजेपी के वोटों में 4.5 करोड़ से अधिक की वृद्धि हुई। इन्हें ‘मोदी वोट’ कहा जा सकता है।

4. मोदी वोट का अनुमान-III: सीएसडीएस 2019 चुनाव के बाद का सर्वेक्षण

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद किए गए सीएसडीएस-लोकनीति सर्वेक्षण के नतीजे टाइम्स ऑफ इंडिया के दो अनुमानों के करीब हैं। सर्वे के सवालों का जवाब देने वाले 24.7% लोगों ने कहा कि अगर मोदी पीएम उम्मीदवार नहीं होते तो वे बीजेपी को वोट नहीं देते। अन्य 14% अनिश्चित थे कि वे पार्टी को वोट देंगे या नहीं। बीजेपी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में 22.9 करोड़ वोट मिले, इनमें से 24.7% वोट 5.6 करोड़ वोट में बदल जाते हैं, जो राज्य विधानसभाओं और संसद में बीजेपी के वोटों के अंतर के लगभग बराबर है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
व्याज दरों में लगातार 5वीं बार बदलाव नहीं, 6.5% पर रेपो रेट बरकरार

लगातार सातवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, जस की तस बनी रहेंगी EMI

अब कहां जाएंगे संजय निरुपम…कांग्रेस के दरवाजे बंद…भाजपा और शिवसेना में विरोध

अब कहां जाएंगे संजय निरुपम...कांग्रेस के दरवाजे बंद...भाजपा और शिवसेना में विरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend