ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

26 अप्रैल तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू

UB India News by UB India News
April 5, 2024
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
26 अप्रैल तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 26 अप्रैल तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने यह आदेश जारी किया है. पुलिस ने अपने आदेश में बताया है कि ये प्रतिबंध आगामी त्योहारों जैसे चैत्र नवरात्रि, ईद, अंबेडकर जयंती, रामनवमी के साथ-साथ नियोजित विरोध प्रदर्शन और इस बीच होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के कारण लगाए गए हैं. पुलिस द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है, ‘इन सबके मद्देनजर असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. गौतमबुद्ध नगर में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी है कि किसी भी शरारती तत्व को ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने से रोका जाए. प्रतिकूल माहौल बन सकता है.’

इकोनॉमिक्स टाइम की रिपोर्ट के मुताबिक अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हिरदेश कठेरिया ने स्थिति की तात्कालिकता और समय की कमी पर भी बात की. उन्होंने कहा, ”स्थिति की गंभीरता और तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए और समय की कमी के कारण किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान करना संभव नहीं है. इसलिए यह आदेश एकपक्षीय पारित किया जा रहा है.”

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू: किन-किन चीजों पर लगा बैन
इस आदेश के बाद पांच और उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने से मना किया गया है.. राजनीतिक या धार्मिक सहित अनधिकृत जुलूसों और या प्रदर्शनों पर भी रोक लगा दी गई है. इसके अलावा इस आदेश के मुताबिक सरकारी प्रतिष्ठानों के 1 किमी के दायरे में निजी ड्रोन के उपयोग को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है और सार्वजनिक स्थानों पर लाठी, रॉड, त्रिशूल, तलवार और आग्नेयास्त्र ले जाने पर भी बैन लगाया गया है.

आदेश में बताया गया, “सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक मार्गों पर नमाज, पूजा या किसी भी प्रकार के धार्मिक जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे. अपरिहार्य परिस्थितियों में, पुलिस आयुक्त, या अतिरिक्त पुलिस आयुक्त या संबंधित क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी.” इसके अलावा, आदेश में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को उन विवादित स्थलों पर पूजा, नमाज अदा करने के लिए दूसरों को शामिल नहीं करना चाहिए या प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए जहां यह प्रथा प्रचलित नहीं है. इसके अलावा, किसी को भी एक-दूसरे के धार्मिक ग्रंथों का अपमान नहीं करना होगा या धार्मिक स्थानों या दीवारों पर धार्मिक झंडे, बैनर, पोस्टर नहीं लगाने होंगे और न ही ऐसे कार्यों में किसी की सहायता करनी होगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया : संजय सिंह

साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया : संजय सिंह

अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा की नजर, वायनाड राहुल के लिए आसान नहीं

अमेठी पर रॉबर्ट वाड्रा की नजर, वायनाड राहुल के लिए आसान नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend