इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है. सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 8 बजे से शुरू होगा. जबकि मुकाबले से आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस होगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपने नए कप्तान के साथ उतरेगी. बता दें कि एमएस धोनी ने CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है. वहीं इस मुकाबला से पहले शाम 6.30 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरु होगा. इस कार्यक्रम में कई बड़े सितारे परफॉर्म करते नजर आएंगे, जिसमें अक्षर कुमार टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और ए आर रहमान शामिल हैं.
आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी बस कुछ ही देर में शुरू होगी
शाम 6:30 बजे से आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी. ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे परफॉर्म करते नजर आएंगे. इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और एआर रहमान जैसे बॉलीवुड सितारे शामिल हैं.
IPL 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन चेन्नई में किया जाएगा। जिसकी शुरुआत थोड़ी देर में होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच फैंस को कांटे की टक्कर की उम्मीद है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आपको बता दें कि साल 2008 के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कभी भी चेन्नई सुपर किंग्स को चेन्नई में नहीं हराया है।
नए कप्तान के साथ उतरेगी CSK
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बीते दिन यानी कि गुरुवार को अपने टीम के नए कप्तान की घोषणा की थी। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी है। ऐसे में टीम आरसीबी के खिलाफ नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी।
RCB का स्क्वाड
फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
CSK का स्क्वाड
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली, डेवोन कॉन्वे और मतीशा पथिराना।







