ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेल में बंद CM अरविंद केजरीवाल के राहुल गांधी बने मददगार!

UB India News by UB India News
March 22, 2024
in LOKSHBHA
0
जेल में बंद CM अरविंद केजरीवाल के राहुल गांधी बने मददगार!

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी शुक्रवार (22 मार्च, 2024) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से मिल सकते हैं. वह इस दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक के परिजन को कानूनी मदद मुहैया कराने की कोशिश कर सकते हैं. सूत्रों ने आगे यह भी बताया कि राहुल गांधी ने दिल्ली सीएम के घर वालों से संपर्क किया और उन्हें कांग्रेस के समर्थन का आश्वासन दिया.

राहुल गांधी ने इससे पहले एक्स पोस्ट के जरिए कहा था- डरा हुआ तानाशाह, एक मरा लोकतंत्र बनाना चाहता है. मीडिया समेत सभी संस्थाओं पर कब्जा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज करना भी ‘असुरी शक्ति’ के लिए कम था तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है. इंडिया गठबंधन इसका मुंहतोड़ जवाब देगा.

शराब नीति घोटाले में अरेस्ट हुए अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ये टिप्पणियां अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आईं. गुरुवार (21 मार्च, 2024) शाम को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दस्ते ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े एक केस में दिल्ली सीएम को पूछताछ और तलाशी के बाद आधिकारिक आवास से गिरफ्तार कर लिया.

रात को हुई दिल्ली CM की गिरफ्तारी, निषेधाज्ञा भी लगी

ईडी टीम इसके बाद उन्हें एपीजे पर अब्दुल कलाम रोड स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी. ईडी टीम रात 11 बजे सीएम केजरीवाल को उनके आवास से वित्तीय जांच एजेंसी के दफ्तर लेकर पहुंची. वहां बड़ी संख्या में पुलिस वाले तैनात थे और आस-पास बैरिकेड्स थे. पूरे क्षेत्र में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई थी.

अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने के बाद हुआ एक्शन

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले दिन में ‘जबरन कार्रवाई’ से सुरक्षा की मांग वाली सीएम केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके कुछ घंटे बाद सीएम को अरेस्ट किया गया. जांच एजेंसी ने उन्हें बार-बार समन भेजा था मगर वह पेश नहीं हो रहे थे. दिल्ली सीएम को नौ समन भेजे गए थे जिन्हें उन्होंने नजरअंदाज किया था.

दिल्ली सीएम से पहले ये लोग हुए थे अरेस्ट

दिल्ली सीएम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली. कथित घोटाले में बीआरएस विधायक के.कविता, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप के संसद सदस्य संजय सिंह समेत बाकी लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल की बारी आई.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
आरजेडी ने बांका सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की तो सीपीआई ने बेगूसराय सीट पर नाम की घोषणा

आरजेडी ने बांका सीट से प्रत्याशी के नाम की घोषणा की तो सीपीआई ने बेगूसराय सीट पर नाम की घोषणा

लालू यादव ने रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के लिए फाइनल कर दी सीट !

लालू यादव ने रोहिणी आचार्य और मीसा भारती के लिए फाइनल कर दी सीट !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend