ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरविंद केजरीवाल को देना पड़ा इस्‍तीफा तो कौन संभाल सकता है दिल्‍ली के सीएम की कुर्सी

UB India News by UB India News
March 23, 2024
in खास खबर
0
अरविंद केजरीवाल को देना पड़ा इस्‍तीफा तो कौन संभाल सकता है दिल्‍ली के सीएम की कुर्सी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव से बस चंद दिन पहले गुरुवार (21 मार्च) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने दिल्ली की सियासत में तूफान मचा दिया. दिल्ली के आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि अगर अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो अगला सीएम कौन होगा. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का तो यही कहना है कि अरविंद कजरीवाल ही दिल्ली के सीएम रहेंगे और जेल में रहकर सरकार चलाएंगे.

इस पर जेल प्रशासन और कानून के जानकारों का कहना है कि कानूनी रूप से तो इसमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन प्रैक्टिकली ऐसा मुश्किल है क्योंकि सीएम होने के नाते लोग फाइलें साइन कराने हर दिन जेल में आएंगे. ऐसे में जेल प्रशासन मुख्यमंत्री और जेल की सिक्योरिटी को कोंप्रोमाएज नहीं करना चाहेगा.

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

अब सवाल ये है कि अगर अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देते हैं तो आप के पास क्या विकल्प हैं. ऐसे में पार्टी के सामने चुनौती योग्य नेता सामने लाने की है, जो अरविंद केजरीवाल की गैर हाजिरी में दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी संभाल सके. उधर, चुनाव सिर पर हैं तो पार्टी की कमान संभालने के लिए भी योग्य नेता की जरूरत होगी.

कौन हो सकता है दिल्ली का अगला सीएम?
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने की सूरत में अगला सीएम कौन होगा, इसे लेकर तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम चर्चा में  है. सुनीता केजरीवाल आईआरएस अधिकारी रह चुकी हैं. उधर, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल में होने की वजह सबसे मजबूत दावेदार आतिशी और सौरभ भारद्वाज को माना जा रहा है. आतिशी दिल्ली सरकार में शिक्षा, वित्त, राजस्व, पीडब्ल्यूडी समेत कई विभागों की जिम्मेदारी संभल रही हैं. वहीं, सौरभ भारद्वाज भी दिल्ली मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य हैं. उनके पास शहरी विकास और स्वास्थ्य समेत कई जिम्मेदारियां हैं

कौन संभालेगा आप की कमान?
आम आदमी पार्टी ने पिछले साल दिसंबर में ‘मैं भी केजरीवाल’ नाम से हस्ताक्षर कैंपेन चलाई थी और लोगों से सवाल किया गया कि क्या अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए. इसके जवाब में 90 फीसदी लोगों ने कहा कि केजरीवाल के पास दिल्ली का जनादेश है और वह चुने हुए मुख्यमंत्री हैं. वह जेल में रहें या कहीं भी, मुख्यमंत्री वही रहेंगे. इसे लेकर दिल्ली सरकार ने सर्वे भी करवाया और उसमें भी लोगों की राय थी कि अरविंद केजरीवाल को ही दिल्ली सीएम के पद पर रहना चाहिए. वहीं, पार्टी के संयोजक के तौर पर आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और सुनीता केजरीवाल के नाम की चर्चा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अरविंद केजरीवाल को देना पड़ा इस्‍तीफा तो कौन संभाल सकता है दिल्‍ली के सीएम की कुर्सी

आखिर वो दिन आ ही गया, जिसकी आहट पिछले एक साल से थी................

भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए PM मोदी

भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए गए PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend