ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नवादा में बीजेपी का गेम प्लान, कौन बनाएगा मैच विनर…

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in नवादा, बिहार
0
नवादा में बीजेपी का गेम प्लान, कौन बनाएगा मैच विनर…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह ने नवादा से कमल खिलाने की बात तो कह दी, पर यहां तो एक अनार और सौ बीमार वाला हाल है। हालांकि बीजेपी ने नवादा लोकसभा से उम्मीदवार लगभग तय कर दी थी, पर नवादा में स्थानीय मुद्दा के लगातार हावी होने के कारण बीजेपी ने फिर से यहां के लिए उपयुक्त उम्मीदवार पर विचार करना शुरू कर दिया।

विवेक ठाकुर का नाम तो लगभग तय था
राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर के बारे में यह चर्चा परवान पर थी कि नवादा लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। इनके यहां चुनाव लड़ने से राज्यसभा का पद जो रिक्त होगा, वह वादे के मुताबिक लोजपा (आर) को चला जाएगा। पर फिलहाल अभी इस निर्णय पर विराम लगा है। कहा जा रहा है कि नवादा में स्थानीय उम्मीदवार की मांग आंदोलन की शक्ल लेते जा रहा है। ऐसे में बीजेपी वेट एंड वाच की स्थिति में है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

अरुण देवी पर लगा सकती है दाव
बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी और वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी के बारे में भी कहा जा रहा है कि नवादा लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहती हैं। वारसलीगंज नवादा लोकसभा के अंदर आने वाले विधान सभा सीटों में एक है। विचार यह हो रहा है कि जदयू ने तो आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद के नाम पर महिला उम्मीदवार का कोटा पूरा कर लिया है। पर भाजपा के किसी भी लोकसभा सीट पर महिला उम्मीदवार का नाम अभी तक चर्चा में नहीं आया है। अरुण देवी पर को लेकर बात हो रही है। यहां से उम्मीदवारी के बाद बीजेपी का महिला मुद्दा भी पूरा हो जाएगा।

नीतू सिंह भी कर रहीं प्रयास
कांग्रेस की हिसुआ से विधायक नीतू सिंह भी चुनाव लड़ना चाहती हैं। कुछ माह पहले नीतीश कुमार का गुणगान करते नीतू सिंह ने कहा था कि नवादा लोकसभा से टिकट मिलेगा तो चुनाव लड़ेंगे। टिकट मिलने के आश्वासन पर ये कांग्रेस से नाता तोड लेंगी। दूसरी ओर बीजेपी की नजर चंदन सिंह पर भी है। वर्तमान सांसद चंदन सिंह को लेकर भी भाजपा में चर्चा हो रही है। उनके अनुभव का उपयोग भी करना चाह रही है। चर्चा तो यहां तक हो गई थी कि वे शीघ्र भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। पर ऐसा हुआ नहीं।

स्थानीय मुद्दा के उठने से परेशान भाजपा
नवादा लोक सभा से भाजपा के चुनावी जीत का इतिहास भी रोचक रहा है। भाजपा ने 2009 में बाहरी उम्मीदवार भोला सिंह को उतारा और सफलता मिली। वर्ष 2014 के लोक सभा में भाजपा ने उम्मीदवार बदल दिए। नवादा लोकसभा से भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा।गिरिराज सिंह यहां से भारी मतों के अंतर से जीते। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने नवादा लोकसभा सीट लोजपा को दे दी। तब लोजपा के उम्मीदवार चंदन सिंह ने जीत का परचम लहराया। अब जब लोकसभा चुनाव 2024 का समय आया तो एक बार फिर नवादा सीट एडजस्टमेंट में भाजपा ने ले ली। अब यहां से एक बार फिर बीजेपी नया उम्मीदवार उतारने जा रही है। अब ये उम्मीदवार बाहरी होते हैं या स्थानीय यह कुछ दिन में पता चल जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
योजना का लाभ मिलेगा… बन सकेंगे मतदाता

‘अपराधी-माफिया से घिरे लालू, ED की कार्रवाई पर खेलते हैं विक्टिम कार्ड’ : सुशील मोदी

अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी की गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली

अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी की गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend