ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दलबदलू नेताओं की जीत का औसत घटा:49% से घटकर 15% फीसदी पर आया

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in LOKSHBHA
0
दलबदलू नेताओं की जीत का औसत घटा:49% से घटकर 15% फीसदी पर आया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चुनाव आते ही हर बार की तरह इस बार भी नेताओं में दल बदलने की होड़ लगी है। बीते कई दिनों से रोज कोई न कोई नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरे दल का दामन थाम रहा है। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बाकी दलों में भी आवाजाही की हलचल है।

हालांकि आंकड़े बताते हैं कि दलबदलू नेताओं के जीतने का औसत लगातार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव में ऐसे नेताओं की जीत का स्ट्राइक रेट 15% था, जबकि 1967 के चुनाव में यह 50% था। देश में दल-बदल का रिकॉर्ड 1980 में बना था। यह वही समय था जब इंदिरा गांधी आपातकाल के बाद दोबारा सत्ता में आई थीं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

1977 के आमचुनाव में दलबदलुओं की जीत का औसत सर्वाधिक रहा। तब 68.9% बागी नेताओं ने जीत दर्ज की थी। आंकड़े बताते हैं, 1960 के दशक से लेकर 2019 के आमचुनावों तक दलबदलुओं के जीतने का औसत 30% है।

आंकड़े बताते हैं कि 2004 तक ऐसे नेताओं के जीतने का औसत ज्यादा था, पर 2004 के बाद से यह लगातार कम होता जा रहा है। अशाेका यूनिवर्सिटी के त्रिवेदी सेंटर फॉर पॉलिटिकल सेंटर के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।

दलबदलुओं के जीतने का ट्रेंड घट रहा

  • 2004 लोकसभा चुनाव से दल बदलने वाले नेताओं के जीतने का ट्रेंड घटता जा रहा है। 2019 में यह घटकर अपने सबसे न्यून्तम औसत पर पंहुच गया। 1977 में एेसे नेताओं के जीतने का औसत सबसे ज्यादा था।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 8,000 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें से 2.4% यानी 195 दल-बदलकर चुनाव लड़े ​​थे। हालांकि रिजल्ट आया तो इनमें से सिर्फ 29 ही जीत सके। 1980 में सबसे ज्यादा 377 उम्मीदवारों ने पाला बदला था।

हाल के दिनों में दल बदलने वाले कुछ चर्चित सांसद

  • हरियाणा के हिसार से भाजपा सांसद ब्रिजेंद्र सिंह पाला बदल कांग्रेस में गए।
  • गीता कोरा (कांग्रेस सांसद) भाजपा में शामिल हुईं, पार्टी उन्हें झारखंड के सिंहभूम से चुनाव लड़ाएगी।
  • इसके अलावा तेलंगाना से बीआरएस सांसद जी रंजीथ रेड्डी पार्टी बदल कांग्रेस में गए।
  • संगीता आजाद (सांसद- लालगंज, यूपी) बसपा से भाजपा, राहुल कसवां (सांसद-राजस्थान, चूरू) भाजपा से कांग्रेस, दानिश अली (सांसद- अमरोहा, यूपी) बसपा से कांग्रेस, और पी भारत (सांसद-नागरकुरनूल, तेलंगाना) बीआरएस से भाजपा, ये कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने हालिया ​दिनों में पाला बदला है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
अब क्या करेंगे वरुण गांधी?

अब क्या करेंगे वरुण गांधी?

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है…..

भारत में शरणार्थियों के रूप में विदेशियों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend