ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द ,

UB India News by UB India News
March 22, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा रद्द कर दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार (20 मार्च) को कहा कि खराब मौसम के कारण पीएम की यात्रा को स्थगित किया गया है। अब दोनों देश इस यात्रा के लिए नई तारीखों पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी 21 मार्च को पड़ोसी देश भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे।

विदेश मंत्रालय के जारी बयान के मुताबिक, “भूटान के पारो एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति खराब होने के चलते 21-22 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री मोदी की भूटान की राजकीय यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। नई तारीखों के लिए दोनों पक्ष राजनयिक चैनलों के माध्यम से काम कर रहे हैं।”

RELATED POSTS

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

भूटान के पीएम टोबगे ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें कल्कि की एक विशेष पेंटिंग उपहार में दी थी।
भूटान के पीएम टोबगे ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें कल्कि की एक विशेष पेंटिंग उपहार में दी थी।

भूटान पीएम 5 दिन की भारत यात्रा पर आए थे
भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे हाल ही में भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर थे। जनवरी 2024 में पीएम बनने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी। अपनी यात्रा के दौरान टोबगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से मुलाकात की थी। साथ ही कई कार्यक्रमों के शामिल हुए थे। टोबगे ने कई इंडस्ट्री के प्रमुखों के साथ बैठक भी की थी।

14 मार्च को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान तोगबे से उन्हें भूटान यात्रा के लिए आमंत्रित किया था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया था। 21 और 22 मार्च को पीएम मोदी को भूटान यात्रा पर जाना था।

भूटान का सबसे बड़ा सहयोगी देश है भारत
ऐतिहासिक तौर पर भूटान हमेशा भारत के करीब रहा है, हालांकि उसकी फॉरेन पॉलिसी में भारत ने कभी दखलंदाजी नहीं की। 8 लाख की आबादी वाले भूटान की गुट निरपेक्ष नीति है। उसके अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस से राजनयिक संबंध नहीं हैं। 1949 में भारत-भूटान में विदेश नीति, व्यापार व सुरक्षा को लेकर संधि हुई थी। 2007 में विदेश नीति का प्रावधान हटा दिया गया। भारत अब भूटान का सबसे बड़ा राजनयिक और आर्थिक साथी है।

दो क्षेत्रों को लेकर भूटान-चीन सीमा विवाद
भूटान की 600 किमी सीमा चीन से लगती है। दो इलाकों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद है। पहला- 269 वर्ग किमी क्षेत्रफल का डोकलाम इलाका और दूसरा- उत्तर भूटान में 495 वर्ग किमी का जकारलुंग और पासमलुंग घाटी का क्षेत्र। सबसे गंभीर मामला डोकलाम का है, जहां चीन, भारत और भूटान तीनों देशों की सीमाएं लगती हैं। अक्टूबर 2021 में चीन और भूटान ने ‘थ्री-स्टेप रोडमैप’ के समझौते पर दस्तखत किए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

Next Post
लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में ED – IT की 25 जगहों पर छापेमारी

लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में ED - IT की 25 जगहों पर छापेमारी

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए SC बनाएगा कमेटी, PM समेत ये होंगे मेंबर

SC में चुनावी फ्रीबीज के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend