ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अरुणाचल पर अमेरिका ने निकाली चीन की हेकड़ी, भारत के समर्थन में उतरी बाइडेन सरकार

UB India News by UB India News
March 22, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अरुणाचल पर अमेरिका ने निकाली चीन की हेकड़ी, भारत के समर्थन में उतरी बाइडेन सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मार्च 2024 को देश की जनता को सेला टनल समर्पित किया था. यह सुरंग समुद्र तल से 13,000 फीट की ऊंचाई पर अरुणाचल प्रदेश में स्थित है. इस टनल के सेवा में आने से किसी भी मौसम में तवांग आना और जाना बेहद आसान हो जाएगा. ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी स्‍थापित होने के बाद अब चीन की सीमा से लगते तवांग में किसी भी मौसम में जाना संभव हो गया है. बता दें कि बारिश या फिर सर्दी में तवांग जाना काफी कठिन हो जाता है. सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है. चीन को अरुणाचल का विकास फूटी आंख नहीं सुहा रहा है. पीएम मोदी के दौरे से बौखलाए चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर वही पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है. अब अमेरिका ने भी बीजिंग को जोरदार तमाचा जड़ा है. बाइडेन सरकार ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्‍सा है और चीन की ओर से वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई का वॉशिंगटन पुरजोर विरोध करेगा.

अमेरिका ने अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्‍न हिस्‍से के तौर पर मान्‍यता दी है. साथ ही वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की ओर से किए जाने वाले किसी भी तरह के अतिक्रमण या अन्‍य तरह की गतिविधियों का पुरजोर विरोध किया है. बता दें कि अमेर‍िका यह रुख ऐसे समय सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश दौरे के बाद चीन की सेना ने इसे अपने देश का हिस्‍सा बताया था. पीएम मोदी के अरुणाचल दौरे से बौखलाए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता सीनियर कर्नल झांग शियाओगंग ने अरुणाचल को दक्षिणी तिब्‍बत का हिस्‍सा करार दिया था. उन्‍होंने कहा था कि चीन अरुणाचल को कभी भारत के हिस्‍से पर स्‍वीकार नहीं किया है.

RELATED POSTS

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

अमेरिका ने निकाली हेकड़ी
जो बाइडेन की सरकार ने चीन के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता वेदांत पटेल ने कहा, ‘अमेरिका अरुणाचल को भारत के अभिन्‍न हिस्‍से के तौर पर मान्‍यता देता है. LAC पर किसी तरह के एकतरफा दावे या अतिक्रमण का हम पूरी मजबूती से विरोध करते हैं.’ बता दें कि भारत लगातार चीन के दावे को खारिज करता रहा है. दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में भारत ने पूर्वोत्‍तर में विकास की प्रक्रिया को रफ्तार दिया है. कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार सड़क और अन्‍य साधनों को अपग्रेड किया जा रहा है. पीएम मोदी ने इसी सिलसिले में 9 मार्च 2024 को तवांग को ऑल वेदर रोड से जोड़ने वाले सेला टनल को देश को समर्पित किया था. इससे चीन को मिर्ची लगी हुई है.

अरुणाचल भारत का हिस्‍सा था, है और रहेगा’
विदेश मंत्रालय ने इससे पहले चीन के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उसने चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा अरुणाचल प्रदेश के भूभाग पर ‘बेतुके दावे को आगे बढ़ाते हुए’ की गई टिप्पणी पर गौर किया है और कहा कि राज्य भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा ‘था, है और सदैव रहेगा. विदेश मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई थी, जब कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की आपत्ति को भारत के खारिज करने के बाद चीन की सेना ने राज्य पर अपने दावे को दोहराते हुए इसे चीन के क्षेत्र का स्वाभाविक हिस्सा बताया था. विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से कहा गया था, ‘हमने चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के भूभाग पर बेतुके दावों को आगे बढ़ाते हुए की गई टिप्पणी पर गौर किया है. इस संबंध में निराधार तर्क को दोहराने से ऐसे दावों को कोई वैधता नहीं मिलती. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. इसके लोग हमारे विकास कार्यक्रमों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से लाभान्वित होते रहेंगे.’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.खियांगते को CID ने किया गिरफ्तार

by UB India News
August 10, 2026
0

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च के बीच बड़ा एक्शन लिया गया है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन यानी कि JPSC...

अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग का आज 23वां दिन , ट्रंप ने ईरान को पावर प्लांट तबाह करने की धमकी…………….

ट्रंप की गाजा शांति योजना पर घमासान…………

by UB India News
August 10, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के एक पुराने लेख के अंश 'ट्रुथ सोशल' पर साझा...

हिंदू समाज की एकता से टूटेंगी आसुरी शक्तियां………..

जेन जी से समझेगा संघ कहां क्या खटक रहा?

by UB India News
August 10, 2026
0

सोशल मीडिया के दौर में जेन जी के सवाल अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे में हैं। पुरानी व्यवस्थाओं...

Next Post
विज्ञापन केस में पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी

विज्ञापन केस में पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend