ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की पार्टी के 16 प्रत्याशियों को हराने के लिए पूरी मेहनत करेंगे…….

UB India News by UB India News
March 20, 2024
in जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार की पार्टी के 16 प्रत्याशियों को हराने के लिए पूरी मेहनत करेंगे…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2024 के लोकसभा चुनाव में एक तरफ पार्टियों ने जीत के लिए मेहनत शुरू कर दी है तो वहीं कुछ ऐसे नेता हैं जो हराने के लिए चाल चलने वाले हैं. करीब दो महीना पहले विधान परिषद से निष्कासित आरजेडी के विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी को चुनौती दे दी है. रामबली सिंह चंद्रवंशी ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि हम तो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी के 16 प्रत्याशियों को हराने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. नीतीश कुमार ने ही हमें बर्बाद किया है. दरअसल, रामबली सिंह चंद्रवंशी अति पिछड़ा समाज से आते हैं. अति पिछड़ा बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कई महीनों से आंदोलन पर जुटे हुए हैं. उन्होंने पूरे बिहार में इसके लिए यात्रा भी की है. विधानसभा का घेराव भी किया है. पटना में बड़ी सभा भी की है. इसको देखते हुए आरजेडी की ओर से विधान परिषद में याचिका दायर की गई थी. इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई.

RELATED POSTS

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

अब रामबली सिंह चंद्रवंशी ने इसका ठीकरा आरजेडी पर न फोड़कर सीधे तौर पर नीतीश कुमार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस सबके जिम्मेदार सीएम नीतीश कुमार ही हैं. मैं अंतिम हद तक प्रयास करूंगा कि उनके सभी प्रत्याशी हार जाएं.

नीतीश कुमार ने दिया था आश्वासन

रामबली सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि मेरी मुख्य रूप से एक ही मांग थी कि अति पिछड़ा में डांगी, तेली और तमोली को हटाया जाए क्योंकि यह लोग समृद्ध हैं. आरक्षण लेकर गरीबों की हकमारी कर रहे हैं. इसके लिए हम 2015 से लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं. नीतीश कुमार से व्यक्तिगत मिले थे. उन्होंने आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक उस पर कोई काम नहीं किया इसलिए हमने आंदोलन शुरू किया.

आगे कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर आरजेडी की ओर से विधान परिषद में याचिका दायर की गई. नीतीश कुमार ने ही उस पर आनन-फानन में कार्रवाई कराई. बता दें कि इसी तरह 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला था. जेडीयू 43 सीटों पर सिमट गई थी. ऐसे में लोकसभा चुनाव में रामबली सिंह चंद्रवंशी की ओर से इस तरह का एलान नीतीश कुमार के लिए कितना घातक होगा यह देखने वाली बात होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

by UB India News
August 12, 2026
0

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

by UB India News
August 12, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

शराबबंदी कानून को लेकर NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी तेज………….

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद यानी NCAER की रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बहस तेज...

Next Post
बिहार में I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक ,एक-दो दिन में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.

बिहार में I.N.D.I.A गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बैठक ,एक-दो दिन में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.

सभी दल चाहते हैं कि अधिक सीटों पर चुनाव लड़ें’, नाराजगी की खबरों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

सभी दल चाहते हैं कि अधिक सीटों पर चुनाव लड़ें’, नाराजगी की खबरों पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend