गृह विभाग के नए अपर मुख्य सचिव आईएएस प्रत्यय अमृत बनाए हैं। निर्वाचन आयोग उन्हें गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दे कि प्रत्यय अमृत भी सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं। इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर नीतीश के करीबी आईएएस डॉ एस सिद्धार्थ हटाए गए थे। प्रत्यय अमृत काफी तेज तर्रार ऑफिसर हैं। 1991 के बैच के अफसर प्रत्यय अमृत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सत्ता के गलियारों में उन्हें सरकार के करीबी कहा जाता है।
27 जुलाई 2020 से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव थे। वहीं, वे पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी 9 सितंबर 2021 से निभा रहे थे। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन की भी जिम्मेदारी थी।







