ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 36 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर

UB India News by UB India News
March 20, 2024
in अपराध, खास खबर
0
महाराष्ट्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 36 लाख के इनामी 4 नक्सली ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए. इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि इन नक्सलियों पर पुलिस ने 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि लोकसभा चुनावों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एक बड़ा नक्सल ग्रुप गढ़चिरौली के जंगलों में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाला.

पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को मिली सफलता
इस खुफिया सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल C-60 कमांडो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के कमांडो ने गढ़चिरौली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. काफी देर तक नक्सली और पुलिस के बीच गोलीबारी हुई. जिसमें चार नक्सली मारे गए. पुलिस ने मारे गए चारों नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है. पुलिस को नक्सलियों के पास से एके-47 राइफल समेत कई हथियार भी मिले हैं.

RELATED POSTS

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

चारों नक्सलियों पर था 36 लाख रुपये का इनाम
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए चारों नक्सलियों के ऊपर पुलिस ने 36 लाख रुपये का इनाम रखा था. अभी तक पुलिस ने इन नक्सलियों की पहचान उजागर नहीं की है. बता दें कि महाराष्ट्र का गढ़चिरौली राज्य का सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका है. यहां आए दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं.

शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुई थी मुठभेड़
इससे पहले शनिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था. मुठभेड़ के बाद बाद कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया था कि जिले के कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में चिलपरस गांव के पास सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराया. बता दें कि छत्तीसगढ़ का कांकेर भी नक्सल प्रभावित इलाका है.

पुलिस अधीक्षक एलेसेला के मुताबिक, कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त दल ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था. जब ये दल चिलपरस गांव के पास जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहा था तभी नक्सलियों ने उसपर गोलीबारी चलाना शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोलियां चलाईं. उसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली तो एक नक्सली का शव बरामद किया गया. उसके पास से एक हथियार और विस्फोटक सामग्री भी मिली.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
ED का दावा- के.कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया को ₹100 करोड़ दिए

ED का दावा- के.कविता ने केजरीवाल-सिसोदिया को ₹100 करोड़ दिए

पशुपति पारस आज मोदी कैबिनेट से देंगे इस्तीफा !

पशुपति पारस आज मोदी कैबिनेट से देंगे इस्तीफा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend