ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी का आज केरल के पलक्कड़ में रोड शो, तमिलनाडु के सलेम में करेंगे रैली

UB India News by UB India News
March 19, 2024
in केंद्रीय राजनीती
0
PM मोदी का आज केरल के पलक्कड़ में रोड शो, तमिलनाडु के सलेम में करेंगे रैली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के चलते इनदिनों दक्षिण में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं. आज यानी मंगलवार को पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु में होंगे. जहां वह केरल के पलक्कड़, मलप्पुरम और पोन्नानी लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी पूर्व केंद्रीय मंत्री ए.के. एंटनी के बेटे अनिल के. एंटनी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए 15 मार्च को पथानामथिट्टा पहुंचे थे. जहां उन्होंने एक रोड शो किया था.

कोट्टा मैथनम से शुरू होगा पीएम मोदी का रोड शो

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब दस बजे मर्सी कॉलेज के मैदान में पहुंचेंगे. यहां से वह सड़क मार्ग द्वारा कोट्टा मैथनम स्थिर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. यहां अंचुविलक्कु से पीएम मोदी का रोड शो शुरू होगा. जो हेड पोस्ट ऑफिस रोड तक होगा. पीएम मोदी का ये रोड शो करीब एक किलोमीट का होगा. इस दौरान रोड शो में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद होंगे.  बीजेपी जिला अध्यक्ष एन हरिदास के मुताबिक, इस  रोड शो में करीब 50,000 लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

तमिलनाडु के सलेम में करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो पूरा करने के बाद तमिलनाडु जाएंगे. जहां वह दोपहर एक बजे सलेम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी दक्षिण के राज्यों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. इसके लिए पीएम मोदी 15 मार्च से ही दक्षिण भारत के दौरे पर पहुंचें हैं. इससे पहले उन्होंने तेलंगाना रोड शो और रैली की. पीएम मोदी के दक्षिण दौरे का आज आखिरी दिन है. सोमवार को पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 3.5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. इस दौरान मोदी को देखने के लिए सड़कों पर जनसैलाव उमड़ पड़ा.

दक्षिण की 131 सीटों पर बीजेपी का फोकस

बता दें कि दक्षिणी राज्यों में लोकसभा की 131 सीटें हैं. यही वजह है कि बीजेपी और पीएम मोदी दक्षिण पर इस बार ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. पिछले करीब 80 दिनों में पीएम मोदी 20 से ज्यादा दिनों तक दक्षिणी राज्यों के दौरे पर रहे हैं. दक्षिण में ज्यादा से  ज्यादा सीट हासिल करने के बाद ही बीजेपी का 400 पार का नारा पूरा हो सकता है. क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को दक्षिण की 131 सीटों में से सिर्फ 29 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी. इनमें से भी बीजेपी ने कर्नाटक की 28 में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं तेलंगाना की 17 में से 4 सीटें बीजेपी के हिस्से में आईं थी. जबकि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी के किसी उम्मीदवार को जीत हासिल नहीं हुई थी.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
समुद्री डकैतों से बचाने के लिए बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने भारत को कहा शुक्रिया….

समुद्री डकैतों से बचाने के लिए बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने भारत को कहा शुक्रिया....

NDA की सरकार बनने के बाद पहली बार बिहार आएंगे पीएम मोदी, सीएम नीतीश भी होंगे साथ

नीतीश कुमार को 16 सीट देकर बीजेपी क्या मैसेज देना चाहती है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend