ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संदेशखाली में शाहजहां शेख के ठिकानों पर पहुंची ED

UB India News by UB India News
March 15, 2024
in Lokshbha2024, अपराध
0
संदेशखाली में शाहजहां शेख के ठिकानों पर पहुंची ED
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गुरुवार (14 मार्च) को TMC से निकाले गए विधायक शेख शाहजहां के कई ठिकानों पर छापा मार रही है। संदेशखाली के धमाखाली घाट से सटे घरों, दफ्तरों और ईंट-भट्ठों पर तलाशी ले रही है।

ये छापे जमीन हड़पने के मामले में शाहजहां से जुड़े एक नए प्रवर्तन मामले की सूचना रिपोर्ट (ECIR) का हिस्सा हैं। ED की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी हैं। जो मामले से जुड़े संदिग्धों के घरों की तलाशी ले रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

यह छापा शाहजहां की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद हुआ है। यौन हिंसा और जमीन हड़पने के आरोपी शाहजहां को 29 फरवरी की सुबह पश्चिम बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना के मिनाखान में एक घर से गिरफ्तार किया था, जहां वह छिपा हुआ था।

इससे पहले 23 फरवरी को भी ED ने जमीन कब्जाने के इसी मामले में पश्चिम बंगाल में करीब आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की थी।

आज खत्म हो रही शाहजहां की रिमांड
शेख शाहजहां 14 मार्च तक CBI की हिरासत में था, उसकी रिमांड आज खत्म हो रही है। CBI उसे दोपहर तक कोर्ट में पेश कर सकती है। संदेशखाली में अब तक रेप और सेक्शुअल हैरेसमेंट की 17 FIR लिखी गई हैं। 100 से ज्यादा शिकायतें हैं। शेख शाहजहां के खिलाफ भी तीन FIR हैं। इनमें रेप, सेक्शुअल हैरेसमेंट और जमीन पर कब्जा करने के आरोप हैं।

5 जनवरी को शाहजहां और उसके समर्थकों ने किया था हमला
इसी तरह के एक तलाशी अभियान में 5 जनवरी को ED के अधिकारी उत्तर 24 परगना में शाहजहां और अन्य TMC नेता शंकर आध्या के आवासों पर छापेमारी करने जा रहे थे। तभी उन पर हमला किया गया था। शाहजहां के 200 समर्थकों ने अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों को घेर लिया। इन लोगों ने शाहजहां के घर पर छापा मारने से रोक दिया। इस घटना में ED के दो अधिकारी घायल हो गए थे।

हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI और पश्चिम बंगाल पुलिस की SIT को संदेशखली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमले की जांच करने का निर्देश दिया है।

महिलाओं से यौन उत्पीड़न का भी आरोपी है शेख
शेख और उनके सहयोगियों शिबा प्रसाद हाजरा, उत्तम सरदार और अन्य पर संदेशखाली में यौन शोषण और जमीन हड़पने का आरोप भी है। 55 दिनों तक भागने के बाद, शेख को 29 फरवरी को पकड़ा गया था।

5 मार्च को कलकत्ता हाईकोर्ट ने 4:30 बजे बंगाल पुलिस को शाहजहां को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का आदेश दिया था। पुलिस ने कहा था कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए शाहजहां को सौंप नहीं सकते। इसके बाद CBI दो घंटे के इंतजार के बाद लौट गई थी।

6 मार्च को हाईकोर्ट ने मामले में दोबारा दखल दिया। कोर्ट ने शाम 4.15 बजे तक शेख की कस्टडी CBI को देने का आदेश दिया था। कोलकाता CID ने शेख का मेडिकल करवाने के बाद देर शाम उसे CBI को सौंप दिया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
अरविंद केजरीवाल ने आज भी ED के समन को किया इग्नोर

केजरीवाल ने समन को सेशन कोर्ट में दी चुनौती, अदालत ने 16 मार्च को पेश होने का दिया था आदेश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आयोग कब कर सकता है तारीखों का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend