ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी के दूसरे कार्यकाल की आखिरी मंत्रिपरिषद बैठक आज, सरकार के कामकाज पर चर्चा

UB India News by UB India News
March 4, 2024
in कैबिनेट
0
PM मोदी के दूसरे कार्यकाल की आखिरी मंत्रिपरिषद बैठक आज, सरकार के कामकाज पर चर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यह उनके दूसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद के साथ अंतिम बैठक होगी। प्रधानमंत्री प्रमुख नीतिगत व शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक रूप से अहम है। निर्वाचन आयोग अगले कुछ दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी। बैठक में सरकार के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपनी विकास योजनाओं के दम पर मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल की आखिरी बैठक होने होगी। PM मोदी सरकार की नीतिओं पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर काफी महत्व है।चुनाव आयोग अगले 15 दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। मंत्रिपरिषद की बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में होगी।

RELATED POSTS

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

15 दिन पहले हुआ था BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन…

PM ने कार्यकर्ताओं से कहा था- हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे

दिल्ली के भारत मंडपम में 17-18 फरवरी को BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चला था। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है। भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा।

कार्यकारिणी बैठक में PM की बड़ी बातें…

  • PM ने कहा कि भाजपा को 370 और NDA को 400 पार पहुंचाने का लक्ष्य मात्र एक आंकड़ा नहीं है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट एवं अविभाज्य अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। ये उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
  • हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार मिले वोटों में कम से कम 370 वोट बढाएं। उन्होंने कहा कि जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्हें पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें बल्कि माताओं, बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
  • PM ने कहा कि विपक्ष तू तू मैं मैं की राजनीति करेगा और अनावश्यक आरोपों का कीचड़ उछालेगा, लेकिन हमें गरीब कल्याण के कामों से लेकर विकास की उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करना है।

मोदी ने मौन रहने की नसीहत दी थी, कहा- इस बार रिकॉर्ड जीत का लक्ष्य
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं को दो दिनों तक मौन धारण करने की नसीहत दी थी। मोदी ने पार्टी नेताओं से मौन धारण करने यानी मीडिया में जाकर बैठक के बारे में कुछ भी बोलने से मना किया है।

इसके साथ ही, मोदी ने मंडल प्रभारियों को हर एक पन्ना प्रमुख से 30 दिन में कम से कम एक बार मिलने को कहा है। मोदी चाहते हैं कि BJP हर वोटर तक व्यक्तिगत तौर पर पहुंचे। इसके लिए सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने को कहा गया है।

देश में 10 लाख 35 हजार बूथ हैं, यानी एक लोकसभा क्षेत्र में करीब 1900 बूथ। अगर हर बूथ पर 370 वोट जोड़े गए, तो एक लोकसभा क्षेत्र में 7 लाख वोट जोड़ने होंगे और पूरे देश में 38 करोड़ वोटर जोड़ने होंगे। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा लक्ष्य जीत का रिकॉर्ड बनाने पर है।

भाजपा अधिवेशन में मोदी बोले- कांग्रेस देश बांटने में जुटी: कहा- कांग्रेस ने सेना पर सवाल उठाए, राफेल की राह में भी रोड़े अटकाए

मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी है। उन्होंने सेना पर सवाल उठाए और राफेल की राह में भी रोड़े अटकाए। प्रधानमंत्री जैन संत विद्यासागर जी महाराज की बात करते हुए भावुक भी हो गए।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

बीते दिन बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने इस बार भी पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतारा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे. उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों को मैदान में उतारा गया है. बीजेपी की पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हैं. पार्टी का दावा है कि उसने उम्मीदवारों की लिस्ट में महिलाओं और युवाओं के अलावा सभी जातियों और समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट के जरिए उन मौजूदा सांसदों को कड़ा संदेश दिया है, जिनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. हालांकि पहली सूची में बीजेपी ने उन सीटों पर फोकस किया है, जिन्हें साल 2019 के चुनावों में पार्टी हार गई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

by UB India News
July 16, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी....

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

Next Post
पावर स्टार Vs बिहारी बाबू! बिहार के दो फिल्मी सितारों का बैटल ग्राउंड बना बंगाल का आसनसोल

पावर स्टार Vs बिहारी बाबू! बिहार के दो फिल्मी सितारों का बैटल ग्राउंड बना बंगाल का आसनसोल

PM मोदी पोखरण में ‘भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास का बनेंगे हिस्सा, स्वदेशी हथियारों की ताकत देखेगी दुनिया

PM मोदी पोखरण में 'भारत शक्ति' युद्धाभ्यास का बनेंगे हिस्सा, स्वदेशी हथियारों की ताकत देखेगी दुनिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend