ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

20 महीने बाद आज बिहार आएंगे पीएम मोदी,औरंगाबाद और बेगूसराय में करेंगे सभा

UB India News by UB India News
March 2, 2024
in औरंगाबाद, बिहार, बेगुसराय
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी 20 महीने बाद शनिवार को बिहार आ रहे हैं। वे औरंगाबाद और बेगूसराय में सभा करेंगे। इस दौरान पीएम बिहार को 1.81 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं की शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी जुलाई 2021 में बिहार आए थे। उस वक्त भी बिहार में एनडीए की ही सरकार थी। एक बार फिर से जब पीएम आ रहे हैं, तब भी यहां एनडीए की ही सरकार है। महागठबंधन सरकार के दौरान पीएम एक बार भी बिहार नहीं आए थे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक सबसे पहले प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे के करीब विशेष विमान से गया एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से वे सेना के हेलिकॉप्टर से औरंगाबाद के रतनुआ मैदान पहुंचेंगे। योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद एक रैली भी करेंगे। औरंगाबाद से शाम 4 बजे बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। बेगूसराय के उलाव एयरपोर्ट पर पीएम 4.30 बजे पहुंचेंगे। यहां भी उनकी रैली होनी है।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

बेगूसराय और औरंगाबाद दोनों जगह पीएम की रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है।
बेगूसराय और औरंगाबाद दोनों जगह पीएम की रैली की तैयारी पूरी कर ली गई है।

औरंगाबाद से 11 परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

औरंगाबाद में प्रधानमंत्री केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की लगभग 18 हजार 188 करोड़ की 11 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा रेलवे की 826 करोड़ की चार परियोजनाओं, जल शक्ति मंत्रालय की 2188 करोड़ की 12 योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस तरह औरंगाबाद से पीएम कुल 21 हजार 203 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत होगी।

बेगूसराय में पीएम बरौनी रिफाइनरी का विस्तार करेंगे

औरंगाबाद की तरह बेगूसराय से भी पीएम कई योजनाओं को समर्पित करेंगे। यहां से इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की एक लाख 56 हजार करोड़ की योजनाओं का आद्घाटन करेंगे। इसके अलावा रेलवे की 18 हजार 188 करोड़ की चार परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे।

बेगूसराय में पीएम बरौनी रिफाइनरी के विस्तार की आधारशिला, बरौनी रिफाइनरी में ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर आदि परियोजना का उद्घाटन, पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन का पटना और मुजफ्फरपुर आदि की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

पीएम के कार्यक्रम के लिए हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
पीएम के कार्यक्रम के लिए हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान की आधारशिला रखेंगे

गुलबर्गा (कर्नाटक) में नए पीओएल डिपो, महाराष्ट्र में मुंबई हाई नॉर्थ पुनर्विकास चरण-IV आदि भी इस परियोजना में शामिल हैं। यहीं से पीएम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान (आईआईपीई) की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम करीब 3917 करोड़ रुपए की रेलवे परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर पीएम के बड़े-बड़े कट आउट्स लगाए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल पर पीएम के बड़े-बड़े कट आउट्स लगाए गए हैं।

मोदी के साथ मंच पर ये नेता भी रहेंगे

पीएम मोदी के साथ मंच पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया, स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा सरकार के कई मंत्री और बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

Next Post
गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की

गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की

भारतीय शेयर बाजारों का नया रिकॉर्ड, नई ऊंचाई पर पहुंचा Sensex और निफ्टी

शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई,सेंसेक्स ने 73,982 और निफ्टी ने 22,420

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend