ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठनों का हाथ !

UB India News by UB India News
March 2, 2024
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर
0
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस में इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठनों का हाथ !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसियां भी शामिल हो गई है. इस धमाके में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठनों का हाथ माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि बम रखने वाले ने इस जगह की बाकायदा रेकी की होगी. तभी उसने आईईडी को रखने के लिए उस जगह को चुना जहां लोग हाथ धोने के लिए आते थे. इसके साथ ही बम रखने वाले ने अपनी पहचान छुपाने का भी पूरा इंतजाम कर रखा था, जिससे उसका चेहरा सीधे तौर पर सीसीटीवी की पकड़ में ना आ सके.

शुरुआती जांच में अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक इस आईईडी को बनाने में संभवत: पोटैशियम नाइट्रेट और गन पाउडर समेत बाजार में आसानी से मिलने वाले केमिकल का प्रयोग किया गया है. जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

अधिकारियों का मानना है कि यह आईईडी जिस तरह से बनाया गया था, उसे देखकर ऐसा लगता है कि इसे कंप्यूटर पर देखकर तैयार किया गया होगा. यह भी संभव है कि बम बनाने के लिए संदिग्ध ने यूट्यूब जैसे किसी सोशल मीडिया ऐप के जरिये किसी से ट्रेनिंग ली हो.इस मामले में आतंकवादी संगठन आईएस से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है. जांच एजेंसियों का दावा है कि इस मामले में अनेक पुख्ता सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

20 महीने बाद आज बिहार आएंगे पीएम मोदी,औरंगाबाद और बेगूसराय में करेंगे सभा

गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की

गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की पेशकश की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend