ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी आज लारा थर्मल प्लांट समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, छत्तीसगढ़ को देंगे ये सौगात

UB India News by UB India News
February 25, 2024
in खास खबर, प्रदेश
0
PM मोदी आज लारा थर्मल प्लांट समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, छत्तीसगढ़ को देंगे ये सौगात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) छत्तीसगढ़ को कई विकास परियोजनाओं तोहफा देंगे. जिससे छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि राष्ट्र के विकास में योगदान मिलेगा. इसके साथ ही पीएम मोदी विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे.  इसके साथ ही पीएम मोदी ‘सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण’ की पायलट परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. इस योजना का संचालन देश के 11 राज्यों की 11 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्सों) में किया जा रहा है. इनके के अलावा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सहकारी क्षेत्र की अन्य कई योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

NTPC के पावर प्लांट का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 फरवरी) को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में विकसित किए गए एनटीपीसी के 1,600 मेगावाट के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे. इस दौरान पीएम मोदी दूसरे चरण के तहत 1,600 मेगावाट के अन्य संयंत्र की आधारशिला भी रखेंगे. बिजली मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, पॉवर प्लांट के पहले चरण को विकसित करने में करीब 15,800 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

वहीं दूसरे चरण में इस परियोजना पर 15,530 करोड़ रुपये का खर्च आने की संभावना है. इस थर्मल पॉवर प्लांट के लिए कोयले की आपूर्ति एनटीपीसी के तलाईपल्ली कोयला ब्लॉक से की जाएगी. जिसकी सप्लाई मैरी-गो-राउंड प्रणाली के तहत की जाएगी. इस परियोजना के शुरू होने से देश में कम लागत वाली विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी. इससे सभी इकाइयों में कोयला की खपत में कमी आएगी और इससे कार्बन-डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी घटेगा.

इन परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की तीन फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं को विकसित करने में 600 करोड़ रुपये की लागत आई है. बता दें कि एसईसीएल कोल इंडिया की एक सहायक कंपनी है. इस कंपनी की पहली परियोजना दीपका ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) है. जिसके निर्माण में 211 करोड़ से ज्यादा का खर्च आया है. जबकि दूसरी परियोजना छाल ओसीपी है. जिसके निर्माण में 173 करोड़ का खर्च आया है. वहीं तीसरी परियोजना बरौद ओसीपी कोयला हैंडलिंग प्लांट के निर्माण में 216 करोड़ रुपये की लागत आई है.

पांच सौ पैक्सों की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में 500 कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की भी आज आधारशिला रखेंगे. इनसे देश में अनाज भंडारण के लिए गोदामों की कमी पूरी होगी. केंद्र की इस परियोजना का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पैक्सों के गोदामों को खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला के साथ संबद्ध करना है. वहीं पीएम मोदी 18 हजार पैक्सों में कंप्यूटरीकरण योजना का भी उद्घाटन करेंगे. इनपर 2500 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

Next Post
न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत

न्यूयॉर्क में भारतीय पत्रकार की मौत

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend