ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान होंगे उसमें शामिल

UB India News by UB India News
February 23, 2024
in खास खबर, मध्यप्रदेश
0
कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान होंगे उसमें शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश से राहुल गांधी नीत ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरने के दौरान उसमें शामिल होंगे। एक पार्टी पदाधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि कमलनाथ दो मार्च को ग्वालियर पहुंचेंगे और छह मार्च तक यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा पड़ोसी राजस्थान से मध्यप्रदेश में मुरैना के रास्ते दो मार्च को दाखिल होगी और 6 मार्च को दोबारा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से गुजरेगी।

धीरे-धीरे भाजपा में खिसकते जा रहे छिंदवाड़ा के बड़े नेता

कमलनाथ हाल में उस समय चर्चा में आए जब कयास लगने लगे कि वह अपने बेटे और छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुल नाथ के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से कई कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई लोग चिंतित महसूस कर रहे हैं और वे आने वाले दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। सीएम यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेसियों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव उज्ज्वल सिंह चौहान, पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य और कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED POSTS

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ”मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी जी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचायेंगे।”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

पाकिस्तान में छिपे 23 दुश्मन अब आतंकी घोषित…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सीमा पर बंदूकें तानने से नहीं जीती जाती, बल्कि उन लोगों की पहचान तय करने...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

Next Post
बायजूस के इन्वेस्टर्स ने रवींद्रन को बोर्ड से किया बाहर

बायजूस के इन्वेस्टर्स ने रवींद्रन को बोर्ड से किया बाहर

संदेशखाली मामला, अब NHRC की टीम पहुंची

संदेशखाली मामला, अब NHRC की टीम पहुंची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend