ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के घर पर ईडी की दस्तक, 3 राज्यों के 16 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन

UB India News by UB India News
February 7, 2024
in अपराध, कारोबार, खास खबर, प्रदेश
0
कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के घर पर ईडी की दस्तक, 3 राज्यों के 16 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (Directorate of Enforcement /ED ) के द्वारा उत्तराखंड सरकार के पूर्व तत्कालीन मंत्री रहें हरक सिंह रावत सहित कई अन्य आरोपियों के खिलाफ सात फरवरी को सुबह करीब साढ़े पांच एक बड़ी सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को प्रारंभ किया गया. इस दौरान राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और पंचकूला सहित कुल 16 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया. दरअसल इस मामले की अगर बात करें तो ये सर्च ऑपरेशन उत्तराखंड से जुड़ा वन विभाग घोटाला का ये मामला है.

ये मामला उस वक्त का है, जब हरक सिंह रावत उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री थे. साल 2019 में बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहें त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार ने साल 2019 में पाखरो में टाइगर सफारी निर्माण के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मांगी थी. साल 2019-20 में पाखरो में करीब 106 हेक्टेयर वन भूमि पर कार्य भी शुरू कर दिया गया था. इसी प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान करीब 163 पेड़ काटे जाएंगे. इस तरह की बात उत्तराखंड सरकार के द्वारा बताया गया था, लेकिन बाद में जांच के दौरान पता चला की उस दौरान उससे कहीं ज्यादा संख्या में पेड़ काटे गए.

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

बाद में ये मामला नैनीताल हाईकोर्ट में गया और अक्टूबर 2021 में कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया. उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI ) ने पिछले साल 2023 में इस मामले में एक एफआईआर दर्ज किया, जिसे बाद में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (ED ) ने टेकओवर करके मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. तफ्तीश में सीबीआई को पता चला की 163 पेड़ों की कटाई के स्थान पर करीब 6,903 पेड़ों को काटा गया.

उत्तराखंड वन घोटाला मामले की शुरुआती तफ्तीश के दौरान उत्तराखंड वन विभाग ने फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया यानी एफएसआई से इस मामले में जांच करवाई थी. जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाला रिपोर्ट सामने आया था. जांच के दौरान पता चला की प्रोजेक्ट के लिए कानूनी तरीके से 163 पेड़ों की कटाई का निर्देश दिया गया था. लेकिन वहां अवैध तरीके से करीब 6,903 पेड़ों की कटाई कर दी गई. फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया ने उस पूरे इलाके को यानी पाखरो, कालू शहीद, नलखट्टा और कालागढ़ ब्लॉक इलाके का सैटेलाइट इमेज के मार्फत और फिल्ड निरीक्षण से तमाम मामलों की जानकारी और सबूतों को इकट्ठा किया गया. एनजीटी की रिपोर्ट में नाम आया था तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह रावत का.

जांच एजेंसी ईडी के सूत्र के मुताबिक साल 2022 के अक्टूबर महीने ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण यानी एनजीटी ने इस मामले में स्वत: संज्ञान ले लिया. इस मामले में एनजीटी के द्वारा तीन सदस्य टीम का गठन किया गया था. इस समिति में वाइल्ड लाइफ विभाग के एडीजी, प्रोजेक्ट टाइगर विभाग के एडीजी, डीजी फॉरेस्ट को शामिल किया गया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल करके इस मामले की तफ्तीश करवाई जा रही थी. इस मामले की तफ्तीश करने के बाद समिति के द्वारा मार्च 2023 में इस कमेटी ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी.

उसकी रिपोर्ट में निर्माण के नाम पर अवैध कार्यों की पूरी जानकारी दी गई और जिम्मेदार अधिकारियों के नाम पर रिपोर्ट में नाम भी लिखे गए थे. उसी रिपोर्ट में हरक सिंह रावत जो तत्कालीन वन मंत्री थे. उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से रिपोर्ट बनाई गई थी. इसके साथ उस रिपोर्ट में वन विभाग के आठ वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका को देखते हुए उसे आरोपी बनाया गया था. इसी रिपोर्ट के आधार पर बाद में उत्तराखंड वन विभाग ने कार्बेट में तैनात रेंजर बृज बिहारी, डीएफओ किशन चंद, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जे.एस. सुहाग को निलंबित किया गया था. इसके साथ ही तत्कालीन पीसीसीएफ हॉफ राजीव भरतरी को भी उनके पद से हटाया गया था.

बता दें कि साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने कैबिनेट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद हरक सिंह रावत विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए. साल 2016 में हरक सिंह रावत सहित कुल 10 विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ बगावत की थी और भाजपा में चले गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाए जाने के सात साल आज यानी पांच अगस्त को पूरे हो गए। इस...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

Next Post
इमरान खान की गिरफ्तारी नहीं, अपहरण किया गया; पीटीआई

क्या इमरान खान को होगी फांसी? मिलिट्री कोर्ट में केस, क्या कहता है सेना का कानून

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो दिन के लिए दिल्ली हुए रवाना ,PM मोदी से करेंगे मुलाकात,फ्लोर टेस्ट और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो दिन के लिए दिल्ली हुए रवाना ,PM मोदी से करेंगे मुलाकात,फ्लोर टेस्ट और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend