ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान में चुनाव से ठीक पहले POK से उठी आवाज, ‘दोयम दर्जे की नागरिकता स्वीकार नहीं’

UB India News by UB India News
January 29, 2024
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान में चुनाव से ठीक पहले POK से उठी आवाज, ‘दोयम दर्जे की नागरिकता स्वीकार नहीं’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग इस्लामाबाद के अत्याचार से परेशान हो चुके हैं. कई दशक से पाकिस्तान इनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करता आ रहा है. मुजफ्फराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पीओके के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी सेना और शासन के खिलाफ खुलकर अपना गुस्सा और दुख जाहिर किया.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से पीओके में चल रहे प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले नेता और रानजीतिक कार्यकर्ता तौकीर गिलानी ने कहा- पाकिस्तान प्रशासन कहता है कि वे हमारे साथ खड़े रहेंगे और हमेशा पीओके के नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ेंगे. लेकिन पाकिस्तान की स्थापना के बाद से ही हमारे लिए पाकिस्तान दुश्मन बना हुआ है. उन्होंने कहा आप अफगानों से पूछ सकते हैं, आप फिलिस्तीनियों से भी पूछ सकते हैं और हमसे उन अत्याचारों के बारे में भी पूछ सकते हैं, जो वे हमारे साथ कर रहे हैं.

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

पीओके पर पाकिस्तान ने जबरन कब्जा किया- गिलानी
गिलानी ने कहा प्राकृतिक संसाधनों की संपदा पीओके के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है, यह क्षेत्र 1948 से पाकिस्तान के जबरन कब्जे में हैं. गिलानी ने खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा- पाकिस्तान ने उन राष्ट्रीय नेताओं को भी नहीं छोड़ा जिन्होंने कई बार देश की सेवा की. उन्हें गद्दार घोषित करके जेल में डाल दिया.

गिलानी ने कहा पाकिस्तान का प्रशासन अब राजनीतिक दलों को तोड़ने और हमारी संस्कृतियों और परंपराओं को नष्ट करने में लगा है. पाकिस्तान हर जगह जमीन पर जमीन कब्जा करने पर उतर आया है. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुआ कहा- यह किस तरह का प्रशासन है, यह किस तरह का लोकतंत्र है और यह किस तरह का इस्लाम है. मानव जाति के इतिहास में इससे बड़ा कोई झूठ नहीं है.

पीओके के लोग अब अधिक जागरूक-गिलानी
रैली को संबोधित करते हुए गिलानी ने कहा- पाकिस्तानी शासन आज हमारी बातें सुनने और हमें वो आजादी देने के लिए तैयार नहीं है, जो हम मांग रहे हैं. यहां का शासन हमें पाकिस्तान विरोधी और इस्लाम विरोधी कहता है. पाकिस्तान का इरादा हमारे अधिकारों को सिर्फ छीन लेना है, लेकिन पीओके के लोग अब इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे. पीओके के लोग अब और अधिक जागरूक हो गए हैं. हम अपनी आवाज उठाने में अब कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

Next Post
इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए दिया 231 रनों का लक्ष्य, दोहरे शतक से चूके ओली पोप

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को जीत के लिए दिया 231 रनों का लक्ष्य, दोहरे शतक से चूके ओली पोप

नकारात्मक शक्तियों के अंत…”: पीएम मोदी, सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई

बिहार में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण, नीतीश कुमार फिर बनेंगे CM, BJP कोटे से 2 डिप्टी CM भी लेंगे शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend