ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मालदीव से भारतीय सैनिकों को निकाल रहे राष्ट्रपति मुइज्जू

UB India News by UB India News
January 15, 2024
in Lokshbha2024
0
मालदीव से भारतीय सैनिकों को निकाल रहे राष्ट्रपति मुइज्जू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तारीख- 3 नवंबर 1988, दिन- गुरुवार। भारत में सुबह-सुबह विदेश मंत्रालय का फोन बजता है। खबर थी कि मालदीव में विद्रोह हो गया। लड़ाके जगह-जगह बंदूक लिए घूम रहे हैं। इन हालातों से बचने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मामून अब्दुल गय्यूम कहीं छिप गए हैं।

दरअसल, 3 नवंबर को ही गय्यूम को भारत दौरे पर आना था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के किसी कार्यक्रम के चलते इसे टाल दिया गया था। मालदीव में विद्रोही इसी इंतजार में थे कि कब गय्यूम भारत जाएं और वो तख्तापलट कर दें। इसके लिए सारे इंतजाम कर लिए गए थे।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

श्रीलंका से उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम के हथियारबंद उग्रवादी मालदीव पहुंच गए थे। जब गय्यूम का भारत आना टल गया, तब भी विद्रोहियों ने तय किया कि अब तो वो अपनी साजिश को अंजाम देकर रहेंगे।

तस्वीर में भारत के तत्कालीन PM राजीव गांधी मालदीव के राष्ट्रपति मामून अब्दुल गय्यूम के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल)
तस्वीर में भारत के तत्कालीन PM राजीव गांधी मालदीव के राष्ट्रपति मामून अब्दुल गय्यूम के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल)

अब राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को अपने सैनिक हटाने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया है। ऐसे में जानिए उस मिशन के बारे में, जब मालदीव की मदद करने के लिए भारत की आर्मी, नेवी और एयरफोर्स ने मिलकर ऑपरेशन चलाया था…

मालदीव में विद्रोह होते ही फॉरेन सर्विस ऑफिसर रोनेन सेन ने PMO से भारत के तत्कालीन चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल वीएन शर्मा के आर्मी हाउस में फोन किया। उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी गई। सेन ने बताया कि मालदीव में लड़ाकों ने कई मंत्रियों को अगवा कर लिया है। वहां के टूरिज्म मंत्री ने सैटेलाइट फोन के जरिए मदद मांगी है। सेन ने पूछा कि क्या आर्मी इस मामले में मदद कर सकती है।

इस पर जनरल वीएन शर्मा ने कहा- हम तुरंत इसके लिए काम शुरू कर रहे हैं। आप उस सैटेलाइट फोन के पास ही रहिएगा। हम इस मामले में ऑपरेशन रूम में प्रधानमंत्री से चर्चा करना चाहते हैं। इसी के साथ शुरुआत हुई ऑपरेशन कैक्टस की।

हथियारबंद लड़ाकों ने सरकारी इमारतों पर कब्जा किया
श्रीलंका से मालदीव पहुंचे करीब 100 उग्रवादी पर्यटकों के वेश में थे। दरअसल, गय्यूम का तख्तापलट करने की पूरी साजिश श्रीलंका में कारोबार करने वाले मालदीव के अब्दुल्लाह लुथुफी ने रची थी। एयरपोर्ट, बंदरगाह और सरकारी भवनों पर उग्रवादियों ने कब्जा कर लिया था।

मालदीव पहुंचे हथियारबंद उग्रवादियों ने जल्द ही राजधानी माले की सरकारी इमारतों को कब्जे में ले लिया। सरकारी भवन, एयरपोर्ट, बंदरगाह और टेलीविजन स्टेशन उग्रवादियों के कंट्रोल में चले गए। उग्रवादी तुरंत गय्यूम तक पहुंचना चाहते थे। इसी बीच गय्यूम ने भारत समते कई देशों को भी इमरजेंसी मैसेज भेजा। भारत में कई चैनल्स के जरिए संदेश भेजे गए थे।

ऑपरेशन कैक्टस के दौरान मालदीव के हुलहुले एयरपोर्ट पर गोला-बारूद उतारती भारत की पैरा ब्रिगेड।
ऑपरेशन कैक्टस के दौरान मालदीव के हुलहुले एयरपोर्ट पर गोला-बारूद उतारती भारत की पैरा ब्रिगेड।

पाकिस्तान, सिंगापुर ने मदद से किया था इनकार
जहां पाकिस्तान, श्रीलंका और सिंगापुर जैसे देशों ने मदद से इनकार कर दिया, वहीं अमेरिका और ब्रिटेन के लिए इतने कम समय में सहायता पहुंचाना बेहद मुश्किल था। इस बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तुरंत एक्शन लेने की ठानी।

PM राजीव ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें तीनों सर्विस चीफ मौजूद थे। 3 नवंबर की दोपहर तक राजनीतिक मामलों के लिए बनी कैबिनेट कमेटी ने गय्यूम के लिए सैन्य मदद की इजाजत दे दी। आगरा में मौजूद पैरा ब्रिगेड को तुरंत ये मैसेज पहुंचाया गया।

ऑपरेशन की प्लानिंग के वक्त मालदीव की निगरानी कर रहे थे भारतीय एयरक्राफ्ट्स
जब तक पैरा ब्रिगेड ने मालदीव में ऑपरेशन की प्लानिंग की, तब तक भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट मालदीव के ऊपर निगरानी का काम शुरू कर चुके थे। एयरक्राफ्ट्स ने वहां से हुलुले एयरस्ट्रिप की तस्वीरें भेजना शुरू कीं।

ऑपरेशन 3 नवंबर की रात को शुरू हुआ। भारतीय वायुसेना के इल्यूशिन IL-76 विमान ने पैराशूट रेजिमेंट की 6वीं बटालियन और 17वीं पैराशूट फील्ड रेजिमेंट सहित 50वीं इंडिपेंडेंट पैराशूट ब्रिगेड की टुकड़ियों को आगरा वायुसेना स्टेशन से एयरलिफ्ट किया।

वायुसेना के जवान बिना रुके 2 हजार किमी से ज्यादा की दूरी तय करते हुए मालदीव की इमरजेंसी कॉल के 9 घंटे के अंदर माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। अब तक इस एयरपोर्ट पर विद्रोहियों का कब्जा नहीं हुआ था, ये एयरपोर्ट माले की सेना के कब्जे में था।

ऑपरेशन कैक्टस पूरा होने के बाद माले में NSS हेडक्वार्टर के बाहर मौजूद भारतीय सैनिक।
ऑपरेशन कैक्टस पूरा होने के बाद माले में NSS हेडक्वार्टर के बाहर मौजूद भारतीय सैनिक।

कोच्चि से और सेना रवाना हुई
हुलहुमाले से लगूनों को पार करते हुए भारतीय टुकड़ी राजधानी माले पहुंची। इस बीच भारत ने कोच्चि से भी सेना की टुकड़ी को मालदीव के लिए रवाना कर दिया। माले पर भारतीय वायुसेना के मिराज विमान उड़ान भर रहे थे। भारतीय सेना की इस मौजूदगी ने उग्रवादियों को हैरानी में डाल दिया।

ऐसा पहली बार था जब भारतीय वायुसेना किसी दूसरे देश में ऑपरेशन को अंजाम दे रही थी। भारतीय सेना ने माले के एयरपोर्ट को कब्जे में लेना शुरू किया। पहले राष्ट्रपति गय्यूम को सुरक्षित किया। भारतीय नौसेना के युद्धपोत गोदावरी और बेतवा भी हरकत में आ गए। उन्होंने माले और श्रीलंका के बीच उग्रवादियों की सप्लाई लाइन काट दी।

भारतीय कमांडोज ने अगवा जहाज को छुड़ाया
भारतीय सेना माले में एक्टिव हुई। उग्रवादियों को खदेड़ा जाने लगा। नतीजतन श्रीलंका से आए ये उग्रवादी वापस भागने लगे। उन्होंने एक जहाज अगवा कर लिया। अगवा जहाज को अमेरिकी नौसेना ने इंटरसेप्ट किया। इसकी जानकारी भारतीय नौसेना को दी गई।

गोदावरी से एक हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। उसने अगवा जहाज पर भारत के मरीन कमांडो उतार दिए। कमांडोज की कार्रवाई में 19 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर उग्रवादी थे। इस दौरान दो बंधकों की भी जान गई।

तस्वीर उस वक्त की है, जब भारतीय कमांडोज ने तख्तापलट के मास्टरमाइंड अब्दुल्ला लुथुफी को गिरफ्तार कर लिया था।
तस्वीर उस वक्त की है, जब भारतीय कमांडोज ने तख्तापलट के मास्टरमाइंड अब्दुल्ला लुथुफी को गिरफ्तार कर लिया था।

2 दिन तक चला था ऑपरेशन कैक्टस
68 श्रीलंकाई लड़ाकों और सात मालदीवियों को गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ की गई और मालदीव में उन पर मुकदमा चलाया गया। लुथुफी सहित चार को मौत की सजा दी गई थी, जिसे बाद में प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कहने पर बदल दिया गया था।

इस पूरे ऑपरेशन की अगुआई पैराशूट ब्रिगेड के ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा कर रहे थे। पूरे अभियान को 2 दिन में खत्म किया गया। गय्यूम के तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई। UN, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने भारतीय कार्रवाई की तारीफ की। हालांकि, श्रीलंका ने इसका कड़ा विरोध किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
राबड़ी आवास पर सबसे बड़ा ‘सियासी’ भोज, दही-चूड़ा खाने पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, सियासत तेज

राबड़ी आवास में पीछे से क्यों पहुंचे CM नीतीश कुमार?

357 वां प्रकाश उत्सव का आज से आगाज,’जो बोले सो निहाल, तख्त श्री अकाल’ की गूंज से गूंजा पटना सिटी

357 वां प्रकाश उत्सव का आज से आगाज,'जो बोले सो निहाल, तख्त श्री अकाल' की गूंज से गूंजा पटना सिटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend