‘इंडिया’ गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) की आज 5वीं बैठक है व नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को संयोजक बनाए जाने की चर्चा है. इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि क्या नीतीश के दवाब में है ‘इंडिया’ गठबंधन? एजेंडा तय नहीं हुआ, सीटों का बंटवारा नहीं हुआ, समान विचारधारा बनाने में भी नाकाम रहे. सब अपना अपना अलग अलग राग अलाप रहे हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन में सनातन विरोधियों की जमात है इसलिए नीतीश संयोजक बनकर भी क्या कमाल कर लेंगे? ‘इंडिया’ गठबंधन अवसरवादियों की जमात का छलावा है.
‘लाख नौटंकी ‘इंडिया’ गठबंधन वाले कर लें जनता साथ नहीं देगी’
विजय कुमार सिन्हा ने ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर कहा कि ठगों की जमात एक दूसरे को ठग रहे हैं कि किसी भी तरह जनता को दिग्भ्रमित कर लाभ ले सकें, लेकिन पीएम मोदी त्याग, तपस्या, बलिदान, राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देते हैं. सबका साथ सबका विकास के भाव को लेकर चलते हैं. जनता नरेंद्र मोदी के साथ है. लाख नौटंकी ‘इंडिया’ गठबंधन वाले कर लें जनता साथ नहीं देगी.
ममता बनर्जी ने बैठक से किया किनारा







