ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी का बीजेपी पर वार ,सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह, जमीनी हकीकत से बहुत दूर

UB India News by UB India News
January 13, 2024
in खास खबर
0
राहुल गांधी का बीजेपी पर वार ,सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह, जमीनी हकीकत से बहुत दूर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है. शुक्रवार (12 जनवरी) को राहुल गांधी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “देश के युवाओं! आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को फिर से याद करने की जरूरत है.” उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा और पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या.

राहुल गांधी ने कहा, “युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों के भारत की पहचान? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावुकता? उत्तेजक नारे लगाता युवा या रोजगार प्राप्त युवा? मोहब्बत या नफरत? आज वास्तविक मुद्दों से नजरें फेर कर भावनात्मक मुद्दों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो देश की जनता के साथ छल है. बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बीच युवा और गरीब पढ़ाई, कमाई और दवाई के बोझ तले दबा चला जा रहा है और सरकार इसे ‘अमृतकाल’ बता कर उत्सव मना रही है. सत्ता के अहंकार में चूर शहंशाह जमीनी हकीकत से बहुत दूर हो गया है.”

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

‘सत्य जीतेगा, न्याय होगा’

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाए रखने के लिए मेरे साथ करोड़ों युवा ‘न्याय योद्धा’ स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षा से प्रेरणा ले कर, न्याय का हक मिलने तक, इस संघर्ष में शामिल हो रहे हैं. सत्य जीतेगा, न्याय होगा!  बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी.

देश के युवाओं!

आज 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों को फिर से याद करने की ज़रूरत है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा को ही एक समृद्ध देश का आधार कहा और पीड़ित एवं निर्धन की सेवा को ही सबसे बड़ी तपस्या।

युवाओं को विचार करना ही होगा कि आखिर क्या होगी हमारे सपनों… pic.twitter.com/KalW8mcMGo

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 12, 2024

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
ऐसे लोग जुबान पर लगाम लगाकर रखें’ – डॉ. संजीव कुमार 

ऐसे लोग जुबान पर लगाम लगाकर रखें' - डॉ. संजीव कुमार 

15 जनवरी से शुरू होगा ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’

15 जनवरी से शुरू होगा 'शुक्रिया मोदी भाईजान'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend