ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

15 जनवरी से शुरू होगा ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in Lokshbha2024
0
15 जनवरी से शुरू होगा ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी 15 जनवरी को लखनऊ से ‘शुक्रिया मोदी भाईजान’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बता दें कि इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का स्लोगन दिया गया है- “ना दूरी है, ना खाई है-मोदी हमारा भाई है।”

जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शुक्रिया मोदी भाईजान की शुभारंभ लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से 15 जनवरी दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली, राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लाभार्थी महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों में जाने वाले अभियान का नेतृत्व कुंवर बासित अली करेंगे।

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

क्या है इस अभियान में खास?

शुक्रिया मोदी भाईजान अभियान में जिले-जिले की मुस्लिम महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया भाईजान कहेंगी। पीएम मोदी को शुक्रिया कहने वाली ये मुस्लिम  महिलाएं मोदी सरकार की योजनाओं की लाभार्थी होंगी। प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ मुस्लिम महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब दो हज़ार सम्मेलन होंगे जहां मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाली मुस्लिम महिलाएं पीएम मोदी को ‘शुक्रिया भाईजान’ कहेंगी ।

ऐसे होगा प्रचार

सम्मेलन में  मुस्लिम महिलाओं को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। कुंवर बासित अली के मुताबिक मुस्लिम महिलाओं को  प्रधानमंत्री आवास योजना,आयुष्मान योजना,उज्ज्वला योजना,मुस्लिम  बच्चों को स्कालरशिप योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।करीब तीन करोड़ मुसलमानों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। तीन करोड़ मुसलमानों में  करीब डेढ़ करोड़ मुस्लिम महिला लाभार्थी है। बीजेपी की कोशिश इन्ही मुस्लिम महिला लाभार्थी के जरिए दूसरी मुस्लिम महिलाओं का वोट पाने की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
नीतीश, लालू और तेजस्वी ने CM आवास पर की ‘सीक्रेट मीटिंग’

RJD ही ऐसी पार्टी जिसने अब तक नहीं बताया-कितनी सीटें चाहिए

महाराष्ट्र की जनता के अंतिम फैसले का इंतज़ार करें…..

महाराष्ट्र की जनता के अंतिम फैसले का इंतज़ार करें.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend