ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Aditya-L1: जानिए किस कैमरे ने खींची सूरज की तस्वीर

UB India News by UB India News
December 15, 2023
in अंतरिक्ष, खास खबर
0
Aditya-L1: जानिए किस कैमरे ने खींची सूरज की तस्वीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने SUIT के जरिए सूरज की कुछ फुल वेवलेंथ तस्वीरें 200 से 400 नैनोमीटर के बीच कैप्चर की हैं. इन तस्वीरों को इसरो की ओर से ट्विटर पर शेयर किया गया है जो 11 अलग-अलग रंगो में दिखाई दे रही हैं. ऐसा पहली बार है जब सूरज की फुल डिस्क तस्वीरें SUIT ने ली हैं. आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि आखिर कैसे आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट ने ये फोटो खींची और इसमें कौन-सा कैमरा लगा है जो सूरज की फोटो को कैप्चर कर रहा है. आदित्य एल-1 स्पेसक्राफ्ट को इसरो ने 2 सितंबर को लॉन्च किया था और इसके SUIT पेलोड को 20 नवंबर को इसरो ने खोला था.

क्या है ये SUIT?

इसरो ने इस स्पेसक्राफ्ट में सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (Solar Ultraviolet Imaging Telescope- SUIT) लगा हुआ है जिसने सूरज के फोटोस्पेयर और क्रोमोस्फेयर की तस्वीरें ली हैं. फोटोस्पेयर से मतलब सूरज की सतह से है जबकि क्रोमोस्फेयर का मतलब सतह और बाहरी वायुमंडल के बीच मौजजूद पतली परत. क्रोमोस्फेयर सूरज की सतह से 2000 किलोमीटर ऊपर तक होती है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

बता दें, इससे पहले 6 दिसंबर को सूरज की लाइट साइंस इमेज ली गई थी. ऐसा पहली बार हुआ है जब SUIT की मदद से फुल डिस्क इमेज कैप्चर हुई हैं. फुल डिस्क से मतलब सूरज का जो हिस्सा सामने है उसकी पूरी तस्वीर से है. ISRO के द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में आप देख सकते हैं कि इनमें सूरज में मौजूद प्लेग, घब्बे और सूरज के शांत पड़े हिस्से दिखाई दे रहे हैं.

Aditya-L1 Mission:
The SUIT payload captures full-disk images of the Sun in near ultraviolet wavelengths

The images include the first-ever full-disk representations of the Sun in wavelengths ranging from 200 to 400 nm.

They provide pioneering insights into the intricate details… pic.twitter.com/YBAYJ3YkUy

— ISRO (@isro) December 8, 2023

SUIT को किसने बनाया है?

SUIT को मनिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE), इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (IUCAA), सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन स्पेस साइंस इंडियन (CESSI), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, उदयपुर सोलर ऑब्जरवेटरी, तेजपुर यूनिवर्सिटी और ISRO के वैज्ञानिकों ने मिलकर बनाया है. ये आदित्य एल 1 में लगे 7 अलग-अलग पे लोड में से एक है.

कैसे ली गई फोटो?

ऑनबोर्ड कैमरे द्वारा 5 दिसंबर को कैप्चर किए गए वीडियो में SUIT जांच के एपर्चर के खोलने और बंद होने का दृश्य देखा गया है जिससे पेलोड और थर्मल फिल्टर में सौर विकिरण के प्रवेश की सुविधा मिलती है. ISRO के पूर्व वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने कहा कि अगर सूर्य से आने वाले सभी विकिरण को ऑप्टिकल कैविटी में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है तो मिरर और डिटेक्टर अत्यधिक गरम होने के कारण क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. ऐसा न हो इसके लिए एक मेटल डाई इलेक्ट्रिक को लगाया गया है जो 200 नैनोमीटर से नीचे और 400 नैनोमीटर से ऊपर के अधिकांश सौर प्रवाह को रिफ्लेक्ट कर देता है. उन्होंने कहा कि इस रेंज में फ्लक्स का केवल 1 प्रतिशत SUIT के मुख्य ऑप्टिकल चैम्बर में ट्रांसमिट होता है जिससे ये खराब नहीं होता. इसी की मदद से सूरज की फुल डिस्क तस्वीरें ली गई हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार:सेंसेक्स ने 70,540 और निफ्टी ने 21,189 का स्तर छुआ

IND Vs SA तीसरा टी-20 आज, सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भारत को जीत जरुरी

IND Vs SA तीसरा टी-20 आज, सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भारत को जीत जरुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend