संसद के शीतकालीन सत्र का आज (12 दिसंबर) सातवां दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। संसद में आज भी कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर छापों में मिले 354 करोड़, धारा 370 पर फैसला बरकरार रखने और पेरियार के विचारों के संसद में पहुंचने पर हंगामा हो सकता है।
इससे पहले छठे दिन राज्यसभा की कार्यवाही हंगामेदार रही। गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) और पुनर्गठन (संशोधन) 2023 बिल पेश किए।
#WATCH दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "…गृह मंत्री ने तीन विधेयक(आपराधिक कानूनों पर विधेयक) स्थायी समिति को भेजे थे जिनमें समिति ने कई संशोधन सुझाए हैं, इसलिए आज संशोधन के साथ नए विधेयक पेश किए जाएंगे…" pic.twitter.com/pydEJLDLXt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2023
इनके खिलाफ DMK सांसद एम अबदुल्ला ने पेरियार के देश बांटने वाले विचार बयान में शामिल किए। इस पर चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने सख्ती दिखाते हुए कहा- देशविरोधी बातों की संसद में जगह नहीं।
ये दोनों बिल राज्यसभा से पास हो चुके हैं। यानी अब जम्मू में 43, कश्मीर में 47 विधानसभा सीटें होंगी। सीटें बढ़कर 90 होंगी।
वहीं 24 सीटें PoK के लिए रिजर्व की गई हैं। संसद में कश्मीरी पंडितों के लिए 2 और PoK विस्थापितों की 1 सीट भी रिजर्व होंगी।
अमित शाह ने विपक्ष को चेतावनी दी
राज्यसभा में बहस के दौरान अमित शाह ने धारा 370 हटाने का विरोध कर रहे विपक्ष को चेतावनी दी कि गलती किसी से भी हो सकती है। लौट आइए, नहीं तो जितने हो, उतने भी नहीं बचोगे। कांग्रेस अब भी 370 हटाने के फैसले को गलत बता रही है। वह कभी अच्छे काम का समर्थन नहीं करती। दरअसल, पूरे दिन बिल पर बहस के दौरान विपक्ष सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत ठहराता रहा। अमित शाह के जवाब के दौरान भी विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया।
22 दिसंबर तक चलेगा सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। इस शीतकालीन सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। इन बैठकों के दौरान IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट के प्रावधानों में बदलावों पर भी चर्चा होनी है। गौरतलब है कि यह 17वीं लोकसभा का 14वां सत्र है।







