ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा में पेरियार का बयान दोहराने से धनखड़ नाराज

UB India News by UB India News
December 12, 2023
in खास खबर
0
राज्यसभा में पेरियार का बयान दोहराने से धनखड़ नाराज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11 दिसंबर को छठा दिन है। कश्मीर मुद्दे को लेकर राज्यसभा में भाजपा और विपक्ष के सांसदों में तीखी नोकझोंक हुई। वहीं DMK के एक सांसद ने द्रविड़ आंदोलन के जनक ईवी रामास्वामी पेरियार के विवादित बयान को कोट करते हुए कहा कि हर समुदाय को अपनी पहचान तय करने का अधिकार है। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ नाराज हो गए और उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सदन में देशविरोधी बयानों की इजाजत नहीं दी जा सकती।

दरअसल, सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से जुड़े दो बिल पेश किए थे। ये बिल हैं- जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023। इन पर चर्चा के दौरान DMK सांसद एम अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कमेंट किया। इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें रोका।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

सांसद को रोके जाने पर कांग्रेस सांसद वेणुगोपाल ने गलत बताया। इसके बाद कुछ देर हंगामा हुआ। फिर सभापति ने एम अब्दुल्ला से अपनी बात पूरी करने को कहा। अब्दुल्ला ने अपनी स्पीच में पेरियार के बयान का जिक्र किया। पेरियार ने दक्षिण भारत में द्रविड़ समुदाय के लिए अलग देश द्रविड़नाडु की वकालत करते हुए कहा था- हर समुदाय को अपनी पहचान तय करने का अधिकार है। यह बात कश्मीर के लोगों के लिए भी लागू होती है।

अब्दुल्ला के बयान को सभापति धनखड़ ने ठीक नहीं माना। इस बयान को सदन के रिकॉर्ड से भी हटा दिया गया। धनखड़ ने कहा- सांसद इस बयान से ऑक्सीजन ले रहे थे। इसके बाद सांसद तिरुचि शिवा ने DMK सांसद एम अबदुल्ला के समर्थन में कहा कि पेरियार को कोट करने में क्या गलत है।

शाह ने चुटकी ली
अमित शाह ने कहा कि तिरुचि शिवा DMK का एजेंडा बता रहे हैं कि आर्टिकल 370 फिर से लाएंगे या ये पूरा INDI अलायंस का एजेंडा है, इसको स्पष्ट करना चाहिए।

22 दिसंबर तक चलेगा सत्र
संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हुआ था, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। इस शीतकालीन सत्र में कुल 15 बैठकें होनी हैं, जिसमें से 5 हो चुकी हैं। चार राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुए इस सत्र की शुरुआती 5 बैठकों में कई मुद्दों पर हंगामे हुए। 6 दिसंबर को INDIA गठबंधन के सांसदों की भी बैठक हुई थी, जिसमें संसद के लिए विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हुई थी।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
छत्तीसगढ़ में साय सरकार का शपथग्रहण 13 दिसंबर को:2 डिप्टी CM के साथ 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल संभव

छत्तीसगढ़ में साय सरकार का शपथग्रहण 13 दिसंबर को:2 डिप्टी CM के साथ 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल संभव

IPC और CrPc की जगह लेंगे नए कानून, अगले हफ्ते संसद में पेश होंगे नए बिल

IPC और CrPc की जगह लेंगे नए कानून, अगले हफ्ते संसद में पेश होंगे नए बिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend