ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश पर भारी पड़ने लगा तेलंगाना सीएम का ‘बिहारी डीएनए’ वाला बयान!

UB India News by UB India News
December 9, 2023
in पटना, बिहार
0
नीतीश पर भारी पड़ने लगा तेलंगाना सीएम का ‘बिहारी डीएनए’ वाला बयान!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता और तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहार के डीएनए पर दिए गए बयान को भाजपा अब मुद्दा बनाकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरने में जुट गई है। इस बयान को लेकर नीतीश और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली है। भाजपा अब इन नेताओं से जवाब मांग रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए और पुतला फूंका।

रेवंत रेड्डी का बयान
दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए और विशेषकर ‘लव कुश’ समाज पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। भाजपा अब इस बयान को लेकर आक्रोश जता रही है। भाजपा के एक नेता नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताते हैं कि भाजपा इस बयान को अगले चुनाव में भी मुद्दा बनाएगी। कहा जा रहा है कि लव कुश (कुर्मी, कोइरी) वोट बैंक के जरिए ही नीतीश बिहार की सत्ता तक पहुंचे थे। ऐसे में इस समीकरण के मतदाताओं का भड़कना जदयू के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। बिहार में कांग्रेस न केवल सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल है, बल्कि इंडिया गठबंधन में भी कांग्रेस, राजद और जदयू शामिल हैं।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

विजय सिन्हा का हमला
भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौन क्यों हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता से लेकर निचले स्तर के नेता दिन रात प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। फिर सनातन धर्म और बिहारियों को गाली दिलवाते हैं। पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस और गठबंधन के लोगों का गाली वाला अभियान लगातार चल रहा है। बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर कांग्रेस गठबंधन क्या सिद्ध करना चाहती है?

आरसीपी ने किया हमला
उधर, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बयान की आरसीपी सिंह ने आलोचना की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन में शामिल कांग्रेस नेताओं को स्वीकार करना होगा कि उनका डीएनए पूरी तरह खराब है। आरसीपी सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस नेताओं की इस मसले पर चुप्पी बहुत कुछ बता रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के इशारे पर तेलंगाना सीएम इस तरह के बयान दे रहे हैं। इसके बावजूद भी नीतीश कुमार या अन्य किसी नेताओं के द्वारा निंदा व्यक्त नहीं की गई। आरसीपी सिंह ने कहा नीतीश कुमार ने बिहार को बीमारू प्रदेश बना दिया, क्योंकि वह खुद मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार है। नीतीश कुमार अब बोलने लायक भी नहीं बचे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
सुधाकर सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं

मोदी राज में गरीबों से लूटे हर पैसे का हिसाब होगा :जीतन राम मांझी

लालू यादव ने अमित शाह के ज्ञान पर सवाल उठाया……

लालू यादव ने अमित शाह के ज्ञान पर सवाल उठाया......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend