ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार , आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए भाग

UB India News by UB India News
December 6, 2023
in कैबिनेट, खास खबर, पटना, बिहार
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार , आज मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए भाग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत ठीक हो गई है। पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। वो सीजनल फ्लू की चपेट में थे। डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे थे। तबीयत ठीक होते ही मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है।

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद आज पुराने सचिवालय के कैबिनेट हॉल में मीटिंग होगी। इस बैठक से नियोजित शिक्षकों की उम्मीद बढ़ गई है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

सीएम नीतीश कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों के लिए पटना के गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा था कि बहुत जल्द ही नियोजित शिक्षकों को मामूली परीक्षा लेकर राज्य कर्मी का दर्जा देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट मीटिंग में इसके रूप-रेखा पर मुहर लग सकती है। फिलहाल, राज्य में करीब चार लाख नियोजित शिक्षक अलग-अलग स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।

सीएम की तबीयत में सुधार है, आज कैबिनेट की मीटिंग होगी।
सीएम की तबीयत में सुधार है, आज कैबिनेट की मीटिंग होगी।

करीब डेढ़ महीने से नहीं हुआ जनता दरबार

मुख्यमंत्री पिछले डेढ़ महीने से जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पिछला जनता दरबार 16 अक्टूबर 2023 को हुआ था। अक्टूबर महीने के तीसरी सोमवारी को जनता दरबार हुआ था। 48 दिन के बाद सोमवार को जनता का दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसको लेकर कैबिनेट सचिवालय की ओर से 30 नवंबर को सभी डीएम को आदेश दिया गया था, लेकिन अचानक सोमवार को जनता दरबार रद्द कर दिया गया।

सियासी बयानबाजी तेज

सीएम नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई थी। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इसे सियासी साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि सीएम के खिलाफ साजिश हो रही है। सोमवार को जीतन राम ने नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग की। बता दें कि इसके पहले भी वो सीएम को जहरीला पदार्थ देने की साजिश का आरोप लगा चुके हैं।

पूर्व सीएम मांझी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सीएम का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग की है। सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय मंत्री ने लिखा- नीतीश कुमार जी केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए जीतन राम मांझी जी की चिंता जायज है और इसकी हमें भी चिंता है ! इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
राजस्थान में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री!

राजस्थान में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि कौन बनेगा मुख्यमंत्री!

छत्तीसगढ़ में 4 नामों की मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा

छत्तीसगढ़ में 4 नामों की मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend