ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चलो नई मिसाल हो बढ़ो नया कमाल हो झुको नहीं रुको नहीं बढ़े चलो-बढ़े चलो

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in खास खबर, दिन विशेष, सेना
0
चलो नई मिसाल हो बढ़ो नया कमाल हो झुको नहीं रुको नहीं बढ़े चलो-बढ़े चलो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज चार दिसंबर का ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है… आपके लिए ही कहा गया है चलो नई मिसाल हो बढ़ो नया कमाल हो झुको नहीं रुको नहीं बढ़े चलो-बढ़े चलो।

चलो नई मिसाल हो,
बढ़ो नया कमाल हो,
झुको नहीं, रुको नहीं,
बढ़े चलो, बढ़े चलो।

मैं नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को 'नेवी-डे' पर विशेष रूप से बधाई देता हूं।

– पीएम @narendramodi

पूरा वीडियो देखें: https://t.co/OFzPMAyvxq pic.twitter.com/wJHkhnhKS0

— BJP (@BJP4India) December 4, 2023

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई अधिकारी शामिल हुए।

आज 'मेड इन इंडिया' की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

तेजस विमान हो या किसान ड्रोन, यूपीआई सिस्टम हो या फिर चंद्रयान 3, हर जगह, हर सेक्टर में मेड इन इंडिया की धूम है।

– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/skGXQiJlaU

— BJP (@BJP4India) December 4, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज चार दिसंबर का ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है… आपके लिए ही कहा गया है, चलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं रुको नहीं, बढ़े चलो-बढ़े चलो। मैं नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को नौसेना दिवस पर विशेष रूप से बधाई देता हूं। आज के दिन हम उन शूरवीरों को भी प्रणाम करते हैं, जिन्होंने मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा,

अपनी विरासत पर गर्व करने की भावना के साथ मुझे एक और घोषणा करते हुए गौरव हो रहा है।भारतीय नौसेना अब अपने रैंक का नामकरण भारतीय परंपराओं के अनुरूप करने जा रही है। हम सशस्त्र बलों में अपनी नारीशक्ति की संख्या बढ़ाने पर भी जो दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में अपनी नारी शक्ति की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दे रहे हैं। मैं नौसेना को बधाई दूंगा कि आपने नेवल शिप में देश की पहली महिला कमांडिंग अफसर की तैनाती की है।

क्या कुछ बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये भारत के इतिहास का वो कालखंड है जो सिर्फ 5-10 साल का नहीं, बल्कि आने वाली सदियों का भविष्य लिखने वाला है। 10 वर्ष से भी कम के कालखंड में भारत, दुनिया में 10वें नंबर की आर्थिक ताकत से बढ़कर 5वें नंबर पर पहुंच गया है। अब बहुत तेजी से तीसरे नंबर की आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आज देश विश्वास और आत्मविश्वास से भरा हुआ है और दुनिया भारत को विश्व मित्र के रूप में देख रही है।

‘अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा भारत’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है।

नौसेना के इतिहास पर प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री मोदी ने तारकरली समुद्र तट से नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों का प्रदर्शन देखा। उन्होंने समुद्र तट पर ढलते हुए सूर्य की रोशनी के बीच में नौसेना के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी देखी।

आज 4 दिसंबर का ये ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है- सिंधु दुर्ग का ऐतिहासिक किला, मालवण तारकरली का ये खूबसूरत किनारा, चारों ओर फैला छत्रपित वीर शिवाजी का प्रताप।

राजकोर्ट फोर्ट पर उनकी विशाल प्रतिमा का ये अनावरण और आपकी ये हुंकार हर भारतवासी को जोश से भर रही है।

– पीएम… pic.twitter.com/okCq7hBy9w

— BJP (@BJP4India) December 4, 2023

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
भगवान राम की छाया में इस देश में राजनीति कर रहे……..

अहंकार की वजह से हारी कांग्रेस

मांझी का मौन धरना स्थगित ,प्रशासन ने नहीं दी इजाजत ,अब छठ बाद दिल्ली के राजघाट पर देंगे धरना

नीतीश की तबियत को लेकर जेडीयू से अधिक बिहार एनडीए के नेता इतने चिंतित क्यो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend