ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MP में JDU उम्मीदवारों की जमानत भी नहीं बचा सका नीतीश कुमार का चेहरा, किसी को 21 तो किसी को मिले 26 वोट

UB India News by UB India News
December 4, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना
0
लालू यादव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली रवाना, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल , क्या कुछ नया होने वाला है!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद देश भर में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर खूब चर्चा हो रही है तो वहीं कांग्रेस के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना होने की भी खूब चर्चा हो रही है. इन सब के बीच जदयू के मध्य प्रदेश में प्रदर्शन ने भी राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है.

मध्य प्रदेश में जेडीयू ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे ये सवाल भी उठने लगा है कि जब चुनाव दर चुनाव जदयू के बिहार के बाहर खराब प्रदर्शन हो रहा है तब भी जदयू उम्मीदवार क्यों उतारती है. ऐसे ही सवाल मध्य प्रदेश में जदयू उम्मीदवारों के प्रदर्शन को लेकर भी पूछे जा रहे हैं. दरअसल पांच राज्यों के चुनाव में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने दस उम्मीदवार उतारे थे वो भी तब जब कांग्रेस ने जदयू को एक भी सीट नहीं दी थी, जिसकी मांग जदयू कर रहा था.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

कांग्रेस से झटका लगने के बाद नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 उम्मीदवार उतार दिए और दावा किया गया था कि जदयू का मध्य प्रदेश में मजबूत जनाधार है और जदयू उम्मीदवारों की जीत होगी लेकिन चुनाव शुरू होने के ठीक पहले एक उम्मीदवार ने मैदान से हटने का फैसला कर जदयू को झटका दे दिया था. बाक़ी के नौ उम्मीदवार मैदान में डटे रहे लेकिन एक को भी जीत नहीं मिली तमाम उम्मीदवार अपनी जमानत भी गंवा बैठे.

जेडीयू उम्मीदवारों के हालात को ऐसे समझ सकते है कि उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं. जेडीयू को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जो वोट प्रतिशत में मिले वो वोट शेयर मात्र 0.02 फीसदी रहा, जबकि नोटा में पड़े वोट एक प्रतिशत के आसपास था. एक नज़र डाल लेते हैं मध्य प्रदेश में जदयू के लड़े उम्मीदवार को मिले वोटों पर तो विजय राघवगढ— 21 वोट, बालाघाट – 26 वोट , पिछोरे -45 वोट ,बहोरीबंद-71 वोट, गोटेगांव-95 वोट, राजनगर-119 वोट, जबलपुर उतर- 161 वोट , पेटलवाद- 472 वोट, थंडला-1445 वोट मिले हैं.

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि सवाल ये नहीं है कि जदयू उम्मीदवारों को जीत मिली या हार, हमारी पार्टी है और बिहार के बाहर भी चुनाव लड़ती रहती है. मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी के लोगों ने चुनाव लड़ना तय किया, सो पार्टी पूरी मज़बूती से लड़ी हार और जीत तो चलते रहता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व पर मणिशंकर का रायता……

एमपी में जहां-जहां से गुजरी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा', वहां बिखर गए कांग्रेस के सपने

चुनाव परिणाम का बिहार पर असर!

चुनाव परिणाम का बिहार पर असर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend