ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज प्रमुख भारतीय शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं…………

UB India News by UB India News
November 27, 2023
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में उत्साह बरकरार, ओपनिंग हुई मजबूत, सेंसेक्स में 290 अंकों की तेजी निफ्टी 19300 के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

घरेलू शेयर बाजार के लिए यह महीना बढ़िया साबित हुआ है. पिछले चार लगातार सप्ताह से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में तेजी देखी जा रही है. आगे भी बाजार की यह रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहले एक अलग अपडेट सामने आया है.

आज कारोबारी सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार है. अमूमन हर सप्ताह में सोमवार से बाजार के लिए नए सप्ताह की शुरुआत होती है. बाजार सोमवार से शुक्रवार तक हर रोज सुबह के सवा नौ बजे से शाम के साढ़े तीन बजे तक खुला रहता है. इस दौरान इन्वेस्टर व ट्रेडर अपने-अपने पसंद के सौदे करते हैं. इस सोमवार को स्थिति अलग रहने वाली है, क्योंकि आज प्रमुख भारतीय शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं.

RELATED POSTS

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

चार दिनों का होगा ये सप्ताह

बीएसई और एनएसई के एक नोटिस के अनुसार, सोमवार (27 नवंबर) को गुरु नानक जयंती के मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेगा. इस मौके पर दोनों प्रमुख शेयर बाजारों में कोई ट्रेड नहीं हो पाएगा. बाजार के लिए इस बार सप्ताह की शुरुआत मंगलवार से होगी. इस तरह से बाजार के लिए यह सप्ताह पांच दिनों के बजाय चार दिनों का ही होगा.

इन एक्सचेंजों पर होगा असर

नोटिस के अनुसार, दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई पर आज इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट समेत सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा. वहीं, गुरु नानक जयंती के मौके पर कमॉडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स सिर्फ मॉर्निंग सेशन में बंद रहेगा. एमसीएक्स पर शाम के सेशन में 5 बजे से 11:30 बजे तक कारोबार होगा. जबकि एग्री एक्सचेंज एनसीडीईएक्स दोनों सेशन के लिए बंद रहेगा.

एक महीने में दूसरी छुट्टी

नवंबर महीना रैली के साथ-साथ बाजार के लिए छुट्टियों वाला भी साबित हुआ है. इस महीने पहले भी एक दिन बाजार में छुट्टी रह चुकी है. इससे पहले 14 नवंबर को दिवाली बलि प्रतिपदा के मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहा था. मतलब नवंबर महीने में बाजार की दो छुट्टियां हो गई हैं. ऐसा बहुत कम ही होता है कि एक महीने में बाजार की दो-दो छुट्टियां पड़ जाएं.

4 सप्ताह में इतना चढ़ा बाजार

घरेलू बाजार की बात करें तो पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार 24 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी. सेंसेक्स शुक्रवार को 47.77 अंक गिरकर 65,970.04 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 7.30 अंक फिसलकर 19,794.70 अंक पर रहा. सप्ताह के हिसाब से देखें तो लगातार चौथा सप्ताह बाजार के लिए फायदे वाला रहा था. पिछले 4 सप्ताह के दौरान सेंसेक्स करीब 2,200अंक यानी करीब 3.50 फीसदी मजबूत हुआ है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. पार्टी की पार्लियामेंट्री स्ट्रेटजी कमेटी की...

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा में 2,936.12  करोड़ की परियोजनाओं का किये शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा में 2,936.12 करोड़ की परियोजनाओं का किये शिलान्यास

चीन में ‘रहस्यमयी निमोनिया’ तेजी से बना रहा है बच्चों को शिकार, डबल्यूएचओ एवं भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

चीन में 'रहस्यमयी निमोनिया' तेजी से बना रहा है बच्चों को शिकार, डबल्यूएचओ एवं भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend