ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल-हमास के बीच 4 दिवसीय युद्ध विराम होने के बादवजूद अभी तक बंधकों की रिहाई नहीं

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायल-हमास के बीच 4 दिवसीय युद्ध विराम होने के बादवजूद अभी तक बंधकों की रिहाई नहीं

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
अमेरिका और कतर की मध्यस्थता के बाद इजरायल और हमास बुधवार को 4 दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। मगर जिन बंधकों की रिहाई को लेकर सहमति बनी थी, उसमें फिलहाल पेंच फंस गया है। बंधकों की रिहाई तत्काल संभव नहीं हो पाने से समझौते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। बता दें कि इजरायल-हमास में युद्ध विराम समझौते के तहत 50 इजरायली बंधकों को रिहा किया जाना था। बदले में इजरायल ने 150 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई का वादा किया था। मगर एक इजरायली ने कहा है कि बंधकों की रिहाई शुक्रवार के पहले संभव नहीं है। मगर अब इजरायल ने कहा है कि हर दिन 10 बंधक छोड़ने पर अगले 1 दिन का युद्ध विराम बढ़ाया जाएगा।
गाजा के चरमपंथी समूह द्वारा बंधक बनाए गए 50 इजरायली लोगों की रिहाई के साथ क्षेत्र में मानवीय सहायता पहुंचाने पर भी सहमति बनी थी। समझौता लागू होने पर इसे पहली बड़ी कूटनीतिक जीत और सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के बाद से शुरू हुए युद्ध में विराम का आधार माना जा रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध पर अपने विशेष मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध विराम की समयसीमा समाप्त होने के बाद युद्ध फिर प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इजराइल का लक्ष्य हमास के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करना और गाजा में बंधक बनाए गए उसके सभी 240 लोगों को रिहा कराना है।

पीएम नेतन्याहू ने किया ये ऐलान

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि युद्ध जारी है। सभी लक्ष्य हासिल होने तक हमारे प्रयास जारी रहेंगे।’’ नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को फोन करके यही जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ को हमास के निर्वासित नेतृत्व का सफाया करने का निर्देश दिया है ‘‘फिर वे चाहे कहीं भी हों।’’ इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ज़ाची हानेग्बी ने देर रात घोषणा की कि समझौता शुक्रवार से पहले लागू नहीं होगा। माना जा रहा था कि इससे एक दिन पहले ही युद्धविराम प्रभावी हो जाएगा। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि युद्धविराम लागू होने में देरी क्यों हो रही है लेकिन ‘चैनल 13 टीवी’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अभी अंतिम चरण की कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
मथुरा पहुंचे PM मोदी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में किया दर्शन ,

मथुरा पहुंचे PM मोदी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में किया दर्शन ,

अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!

ये 25 तक के मेहमान हैं, उसके बाद कोई नहीं दिखेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend