ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासी पिच पर क्यो ‘हिट-विकेट’ हो रहा I.N.D.I.A गठबंधन ?

UB India News by UB India News
November 15, 2023
in खास खबर, प्रदेश, ब्लॉग
0
एक देश, एक चुनाव: दुविधा में विपक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजयी रथ को रोकने के लिए कई विपक्ष दलों ने मिलकर I.N.D.I.A गठबंधन बनाया. पर चंद महीने बाद ही यह गठबंधन पटरी से उतरता दिख रहा है और अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान इस गठबंधन का सियासी एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआई होने लगा है.

दरअसल, इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस और महत्वपूर्ण गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. पहले मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर दोनों के बीच लंबी तकरार चली, उसके बाद अब रही सही कसर ओबीसी मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल के दावों ने निकाल दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस मसले पर लगातार कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

कांग्रेस के खिलाफ लगातार बोल रहे अखिलेश यादव

ओबीसी मुद्दे पर राहुल गांधी के लगातार किए जाने वाले वादे पर अखिलेश यादव ने कहा, “देखिए जिस समय एक्सरे होना था, तब एक्सरे का समय था, आज सीटी स्कैन है, एमआरआई है, बीमारी और बड़ी हो गई है, जो लड़ाई लड़नी थी उस समय ही लड़ाई लड़ ली होती है तो समाधान हो जाता, आज समाज में समस्या इतनी बड़ी नहीं होती, कांग्रेस वो पार्टी है जिसने आजादी के बाद जातीय जनगणना नहीं करवाई.”

चुनावी जनसभाओं में बीजेपी संग कांग्रेस को भी घेर रही सपा

मध्य प्रदेश में टिकट बंटवारे पर अनदेखी से नाराज अखिलेश यादव ने पहले तो कांग्रेस को जमकर घेरा था, लेकिन अब उन्होंने यहां जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है. वह एमपी में 71 सीटों पर खड़े समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं. वह अपनी जनसभा और रैलियों में बीजेपी और कांग्रेस को जमकर घेर रहे हैं.

#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है?… देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी… pic.twitter.com/itR3B9QpAS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2023

यहां से शुरू हुई दोनों के बीच तकरार

दरअसल, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने कमलनाथ को समर्थन दिया था. अखिलेश को उम्मीद थी कि इंडिया गठबंधन में होने की वजह से उसे कांग्रेस 6 सीट देगी औऱ दोनों गठबंधन में लड़ेंगे लेकिन कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में एसपी को एकदम दरकिनार कर दिया. इस तरह नजरअंदाज होने के बाद से ही सपा ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है.

इस तरह कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है सपा

बेशक मध्य प्रदेश में सपा का जनाधार सीमित हो, लेकिन उसके मैदान में होने से कांग्रेस को कई सीटों पर भारी नुकसान हो सकता है. बात अगर 2018 के चुनाव की करें तो तब एसपी को 1.30 फीसदी वोट मिले थे. सपा ने तब 1 सीट पर जीत दर्ज की थी. जबकि 5 सीटों पर उसके उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रही थी.

सपा  ही नहीं, आम आदमी पार्टी भी एमपी में ‘बागी’

मध्य प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है. माना जा रहा है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस को आप से भी नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंचाया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

Next Post
बिहार की सियासत में ‘बाप’ पॉलिटिक्स, तेजस्वी से सम्राट चौधरी तक… विरोधियों को पिता की याद क्यों दिलाते हैं नीतीश?

2020 में चिराग से मिले घाव की टीस से क्या अब तक नही उबरे नीतीश कुमार !

उत्तरकाशी टनल हादसे को 60 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर गए, अब भी 40 मजदूर फंसे हुए हैं…

उत्तरकाशी टनल हादसे को 60 घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर गए, अब भी 40 मजदूर फंसे हुए हैं...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend